Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla News: सील्ड रोड परमिट फीस बढ़ाने पर भड़के वकील, सचिवालय के बाहर धरना, सर्कुलर रोड जाम

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 2, 20261 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में मंगलवार को सील्ड रोड की परिमट फीस बढ़ाने और पुलिस की सख्ती के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सील्ड रोड परमिट फीस में कई गुना बढ़ोतरी और पुलिस की सख्ती के विरोध में वकील सड़कों पर उतर आए हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में एडवोकेट्स ने राज्य सचिवालय के बाहर धरना देते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान वकील “वीआईपी कल्चर नहीं चलेगा और अंग्रेजों के कानून नहीं चलेंगे जैसे नारे लगाते नजर आए। स्थिति को देखते हुए सचिवालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, इससे पहले वकील अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ पहुंचे थे। हालांकि मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने पर उनका आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद वकीलों ने सचिवालय तक रैली निकाली और सड़क पर धरना शुरू कर दिया। वकीलों के धरने के कारण शिमला की लाइफलाइन मानी जाने वाली सर्कुलर रोड पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक जाम के चलते सैकड़ों लोग घंटों तक फंसे रहे।

    सील्ड रोड परमिट फीस में कई गुना बढ़ोतरी से नाराज वकील

    दरअसल, हिमाचल सरकार ने बजट सत्र के दौरान शिमला की सील्ड रोड पर वाहनों के लिए परमिट शुल्क में भारी बढ़ोतरी की है। पहले जहां वार्षिक परमिट शुल्क 2,500 रुपये था, उसे बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह दैनिक परमिट शुल्क 200 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं प्रोसेसिंग फीस 100 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किए जाने का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बिना परमिट वाहन चलाने पर 10,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट भवन सील्ड रोड से जुड़ा हुआ है। ऐसे में बड़ी संख्या में वकीलों को इस मार्ग का उपयोग करना पड़ता है। वकीलों का कहना है कि नई व्यवस्था से उनके कामकाज पर असर पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि पहले की तरह उन्हें सील्ड रोड पर आवागमन की अनुमति दी जाए और बढ़ी हुई फीस वापस ली जाए। फिलहाल वकील मुख्यमंत्री से बातचीत और मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
    Next Article Shimla: पूर्व सैनिकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, 246 बने हेड कांस्टेबल और 115 एएसआई
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Himachal High Court का बड़ा फैसला: अनुबंध अवधि भी मानी जाएगी सेवा में, वरिष्ठता-पेंशन समेत मिलेंगे सभी लाभ

    September 6, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने केंद्र के समक्ष उठाया कैन उर्वरक की उपलब्धता का मामला

    September 5, 2026

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Shimla : HIMUDA CEO नियुक्ति रद्द: हाईकोर्ट ने नियुक्ति को बताया नियमों के खिलाफ

    September 4, 2026

    Shimla News : चौपाल में स्कूली बच्चों से भरी निजी गाड़ी खाई में गिरी, छात्रा की मौत; 7 बच्चे घायल

    September 4, 2026

    Teachers’ Day 2026 : हिमाचल के 26 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को होगा सम्मान

    September 4, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Shimla News : सहकार सदन का होगा कायाकल्प, 2.85 करोड़ से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    September 3, 2026

    Shimla News: जनगणना-2027 का दूसरा चरण शुरू, 1697 गणनाकार घर-घर पहुंचेंगे; पूछे जाएंगे 40 सवाल

    September 3, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Shimla News: वकीलों के विरोध के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह समेत कई अधिकारियों के वाहनों के कटे चालान

    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 1 1
    Users Today : 110
    Total Users : 121811
    Total views : 240082
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.