Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    HP Patwari Recruitment : सरकार ने बदले नियम, अब जिला नहीं स्टेट कैडर में होगी पटवारियों की भर्ती

    HP Patwari Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में पटवारियों के 530 रिक्त पदों पर भर्ती। अब जिला नहीं बल्कि स्टेट कैडर पर होगी नियुक्ति। पात्रता, आयु सीमा और 120 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की पूरी जानकारी यहाँ देखें। 16 जनवरी 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 17, 2025Updated:December 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो । शिमला 

    HP Patwari Recruitment : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पटवारी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रदेश में पटवारियों की भर्ती जिला कैडर की बजाय स्टेट कैडर में की जाएगी। इस नए नियम के लागू होने के बाद चयनित पटवारियों की सेवाएं हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले में ली जा सकेंगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी और राजस्व सेवाओं में समानता आएगी।

    राजस्व विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए सरकार ने 530 पटवारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार भर्ती का जिम्मा हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPSRA) को सौंपा गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 16 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और आधुनिक तकनीक पर आधारित होगी। पटवारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं (10+2) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, सरकारी कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिकों को आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है। इन वर्गों के उम्मीदवार 50 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं।

    120 अंकों की परीक्षा सीबीटी आधार पर होगी

    आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए समान रखा गया है। पटवारी भर्ती के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया में भी इस बार बदलाव किया गया है। उम्मीदवारों का चयन 120 अंकों की कंप्यूटर आधारित लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य भर्ती को तेज, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है।वर्तमान में कई स्थानों पर पटवारी पद खाली होने के कारण एक पटवारी को कई सर्किलों का कार्यभार संभालना पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानी होती है। इसको देखते हुए नई भर्ती की जा रही है।

    #ARBtimes #HimachalNews #HimachalPradeshJobs #HPGovtJobs #HPPatwariRecruitment2026 #PatwariBharti2026 ​#RevenueDepartmentHP ​#SarkariNaukriHP #TopNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: राऊलाने व होली उत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर के दत्तनगर में होगा प्रदेश वॉलीबॉल टीम का चयन, सीनियर नेशनल के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    चंबा में सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: हिमाचल के हजारों आउटसोर्स कर्मियों के लिए जल्द बनेगी नीति

    August 3, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन

    July 30, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026

    मणिमहेश यात्रा 2026: बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं मिलेगा प्रवेश, अगस्त से शुरू होगी बुकिंग, जानिए कितना लगेगा शुल्क

    July 24, 2026

    सेब सीजन 2026 : रामपुर से दिल्ली 0.95 पैसे और चंडीगढ़ ₹1.30 में पहुंचेगा 1 क्विंटल सेब; मालभाड़े की दरें तय

    July 24, 2026

    Shimla : देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को: चातुर्मास का होगा शुभारंभ; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और धार्मिक महत्व

    July 23, 2026

    Manimahesh Yatra 2026 : 25 अगस्त से शुरू होगी पावन यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से; जानें नए नियम और बदलाव

    July 18, 2026

    Shrikhand Mahadev: श्रीखंड महादेव के प्रतिबंधित गानवी–जघोरी–फांचा मार्ग पर पुलिस और वन कर्मियों की होगी तैनाती

    July 15, 2026

    Rampur Bushahr: श्रीखंड यात्रा को लेकर फांचा पंचायत की चेतावनी, अनुमति से पहले यात्रा करने वालों पर होगी कार्रवाई

    July 12, 2026

    Yogini Ekadashi 2026: तिथि क्षय का विशेष संयोग, गृहस्थ 10 और वैष्णव 11 जुलाई को रखेंगे व्रत; जानें पारण का सही समय

    July 9, 2026

    Shrikhand Mahadev: फांचा से जल्द शुरू हो सकती है श्रीखंड महादेव यात्रा, तकनीकी रिपोर्ट मंजूरी के लिए उपायुक्त को भेजी

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 5 9 4
    Users Today : 22
    Total Users : 118594
    Total views : 234915
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.