Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
राजनीति

हिमाचल कांग्रेस में बड़ा फैसला जल्द, छह नामों पर आज दिल्ली में होगी चर्चा

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही रस्साकशी अब अंतिम चरण में है। पार्टी हाईकमान ने छह नेताओं को दिल्ली तलब किया है। शुक्रवार को मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला संभव है। पढ़ें पूरी खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही रस्साकशी अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पार्टी हाईकमान ने रेस में शामिल छह नेताओं को दिल्ली तलब किया है। इन सभी नेताओं की आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ अहम बैठक होनी है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी भी संभव है। यह मीटिंग हिमाचल कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव का रोडमैप तय कर सकती है। दिल्ली बुलाए गए नेताओं में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, कसौली की विधायक विनोद सुल्तानपुरी और भोरंज से विधायक सुरेश कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी नेताओं के साथ पहले सामूहिक बैठक होगी, जिसके बाद खरगे इनसे वन-टू-वन बातचीत करेंगे। इसके बाद ही हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष का नाम लगभग तय हो जाएगा।

सूत्रों की मानें तो प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप राठौर और रोहित ठाकुर में से किसी एक को चुनने की सिफारिश की है। हालांकि, उनकी पहली पसंद कुलदीप राठौर बताए जा रहे हैं। राठौर इससे पहले भी हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, रोहित ठाकुर को संगठनात्मक तौर पर सक्षम और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी माना जाता है। उधर, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी ओर से दो नाम हाईकमान के सामने रखे हैं इनमें विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार और पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल। अगर पार्टी भौगोलिक और जातीय संतुलन देखती है तो कांगड़ा जिला को साधने की रणनीति बना सकती है।

🔹 मुख्यमंत्री सुक्खू बोले – जल्द बनेगा नया अध्यक्ष

इस बीच, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को अगले एक या दो हफ्तों में नया अध्यक्ष मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन मजबूत है और हाईकमान का निर्णय सभी को स्वीकार होगा। वर्तमान में प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल 2025 में पूरा हो चुका है।

🔹 हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें

कुल मिलाकर, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। छह नेताओं की दिल्ली में होने वाली बैठक से तस्वीर साफ हो जाएगी कि संगठन की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी। हाईकमान के लिए यह फैसला केवल व्यक्ति चयन का नहीं, बल्कि प्रदेश में संगठन और सरकार के बीच तालमेल साधने की एक बड़ी परीक्षा भी मानी जा रही है।

#ARBtimes #CongressPresident #HimachalCongress #HimachalPolitics #MallikarjunKharge #RahulGandhi #SukhvinderSukhu
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleHimachal : छह जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, लाहौल-स्पीति में माइनस तापमान से बढ़ी ठिठुरन
Next Article Shimla: जन्म व मृत्यु का 100% पंजीकरण सुनिश्चित करें – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों ने लंबित मांगों पर तेज किया आंदोलन, 10 अगस्त के जेल भरो प्रदर्शन की बनाई रणनीति

August 5, 2026

Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

August 5, 2026

Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

August 4, 2026

Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

August 4, 2026

Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

July 31, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में कांग्रेस की विरोध रैली, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा

July 27, 2026

Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

July 25, 2026

CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

July 18, 2026

Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

July 16, 2026

Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

July 16, 2026

Rampur Bushahr: हर माह दूध की पेमेंट में देरी, कैसे चलाएं घर का खर्च: कौल सिंह नेगी

July 15, 2026

Himachal Politics: कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल पर भाजपा तैयार करेगी विस्तृत चार्जशीट

July 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 6 8 8
Users Today : 1
Total Users : 117688
Total views : 233570
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.