ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

महिला ने किया सुसाइड, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

November 9, 2025 4:30 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। पुलिस झाकड़ी थाना के तहत कोछड़ी में एक महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला ने सुसाइड क्यों किया, इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। दूसरी ओर, महिला के पिता का कहना है कि दामाद उनकी बेटी को पीटता था, इसी कारण उसने ऐसा गंभीर कदम उठाया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
सनारसा निवासी गोकल राम ने बताया कि उनकी बेटी मनीषा की शादी छह साल पहले कोछड़ी के अमित कुमार के साथ हुई थी। 27 जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि बेटी मनीषा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित कुमार मनीषा को पीटता था। कुछ साल से वह उसे प्रताड़ित कर रहा था, इसको लेकर मनीषा परेशान रहती थी, इसको लेकर उसने परिजनों को बताया भी था, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठाएगी। यह सब अमित कुमार की प्रताड़ना के कारण हुआ है। उन्होंने पुलिस से गहन जांच कर अमित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उधर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि कोछड़ी में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। उसके पिता की शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment