एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना रामपुर के अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 25 पदों को भरने के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती आंगनवाड़ी केन्द्र सुरू, कोट, भईबाग, कमड़ाली, कुर्गु, नई कुपड़, निचला डकोलड, सरला परोग, गूरी, सयाना गौरा, खुन्ना, खिन्चा, कमसारी, जुआ, शीलपरोग, बरशोल, कावधार, नन्ती टिक्कर, शरनाल, ज्यूरी, दोफादा-2, नोगली-1, रायशरण, शिकारी नाला और सुघा में की जाएगी।
योग्यता एवं पात्रता:
लिंग: केवल महिला उम्मीदवार पात्र हैं।
निवास: संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के फीडिंग क्षेत्र की सामान्य निवासी हों।
उम्र सीमा: 18 से 35 वर्ष के बीच।
शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10+2 पास।
अनिवार्य दस्तावेज़:
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र / आयु प्रमाण
निवासी प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक महिला उम्मीदवार 29 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे तक सादे कागज पर आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित कार्यालय — बाल विकास परियोजना अधिकारी, रामपुर, जिला शिमला में जमा करें।
मानदेय (Salary):
चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं को ₹5800 प्रति माह मानदेय प्रदान किया जाएगा।
साक्षात्कार तिथि और स्थान:
साक्षात्कार का आयोजन उप-मण्डलाधिकारी नागरिक, रामपुर के कार्यालय में निम्न तिथियों पर किया जाएगा:
03 सितम्बर 2025
05 सितम्बर 2025
08 सितम्बर 2025
महत्वपूर्ण: साक्षात्कार के समय सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
निकटतम आंगनवाड़ी केन्द्र, वृत कार्यालय या बाल विकास परियोजना अधिकारी, रामपुर के कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।