Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राष्ट्रीय

    पंजाब के प्रसिद्ध कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन, अंतिम संस्कार कल

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 22, 2025Updated:October 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Source: Google

    मोहाली (एआरबी टाइम्स)। मिस्टर एंड मिसेज 420, कैरी ऑन जट्‌टा, माहौल ठीक है जैसी पंजाबी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों से चेहरे पर मुस्कान लाने वाले पंजाब के प्रसिद्ध कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला नहीं रहे। 65 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और आज सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मोहाली में 23 अगस्त दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इस दुखद खबर के बाद भल्ला के घर पर प्रशंसकों, रिश्तेदारों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि भल्ला की बेटी यूरोप से वापस लौट रही हैं और आज शाम तक मोहाली पहुंच जाएंगी। उनका बेटा पहले से ही घर पर मौजूद है।

    शुरुआत और करियर

    पंजाब के प्रसिद्ध कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा में हुआ था। उन्होंने 1988 में “छणकाटा 88” से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत की थी। उनकी कॉमिक टाइमिंग और संवादों की वजह से वह पंजाबी फिल्म और थिएटर जगत में एक लोकप्रिय नाम बन गए। बाद में उन्होंने “दुल्ला भट्टी” जैसी फिल्मों में अभिनय कर अपनी एक अलग पहचान बनाई।

    शैक्षणिक और पेशेवर जीवन:

    पंजाब के प्रसिद्ध कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला सिर्फ कलाकार ही नहीं बल्कि शिक्षाविद भी रहे। वह पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे और विश्वविद्यालय के ब्रांड एंबेसडर भी बने। उन्होंने किसानों के लिए नई तकनीकों और कृषि संबंधी जानकारी को सरल तरीके से समझाने में अहम भूमिका निभाई। कृषक समुदाय के बीच उनका विशेष सम्मान था। भल्ला परिवार के साथ मोहाली में रहते थे। मार्च 2022 में उन्होंने मोहाली में नया घर खरीदा था।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “जसविंदर भल्ला का जाना बेहद दुखद है। ‘चाचा चतरा’ हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति दे।” पंजाब कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से श्रद्धांजलि दी और लिखा कि भल्ला पंजाबी फिल्म जगत के एक महान कलाकार थे, जिन्होंने अपनी कला से लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।

    #Celebrity deaths 2025 #Jaswinder Bhalla #Punjab Mohali news #Punjabi comedian death #Punjabi film industry
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleवन भूमि पर अतिक्रमण : हिमाचल हाईकोर्ट ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए
    Next Article Rampur Bushahr: गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय रामपुर बुशहर में आयोजित हुआ ‘पुस्तक पर चर्चा’ कार्यक्रम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों और 415 करोड़ के अनुदान को दी मंजूरी

    October 24, 2026

    Chandigarh: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    October 19, 2026

    Chandigarh News : चंडीगढ़ के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 11 मिनट में मिलीं सूचनाएं; जांच में कुछ नहीं मिला

    October 16, 2026

    Delhi: राजेश कुमार सिंह ने एनएचपीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

    October 6, 2026

    Chandigarh: स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत एनएचपीसी ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

    September 23, 2026

    NHPC: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में श्रद्धापूर्वक मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

    September 17, 2026

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस पर CISF और IIT कानपुर के बीच दो महत्वपूर्ण समझौते

    September 17, 2026

    Delhi: एनएचपीसी की अध्यक्षता वाली नराकास फरीदाबाद को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ’ राजभाषा शील्ड

    September 15, 2026

    SJVNL: बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की यूनिट-II का वाणिज्यिक संचालन शुरू, SJVN के CMD भूपेंद्र गुप्ता ने किया उद्घाटन

    September 15, 2026

    Varanasi: वाराणसी में FHRAI के 56वें वार्षिक अधिवेशन में बोले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    August 23, 2026

    Kullu: बेटी पढ़ाओ, सपनों को उड़ान दो—श्रुति ठाकुर ने रोशन किया आनी और हिमाचल का नाम

    August 19, 2026

    Delhi: NIFTEM काउंसिल में प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार निर्वाचित, हिमाचल के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई उम्मीद

    August 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kullu: कुल्लू में पंचायत चुनाव 2025-26 की मतदाता सूचियों की प्रक्रिया शुरू, 13 नवम्बर तक होगा अंतिम प्रकाशन

    October 6, 2025

    Rampur Bushahr: स्वच्छ रामपुर की दिशा में नगर परिषद की पहल, सफाई के बाद स्ट्रीट वेंडर्स को आवंटित किए अस्थायी स्थान

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: रचोली स्कूल के छात्रों का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    May 19, 2025

    Chamba Road Accident: मणिमहेश यात्रा पर निकले पंजाब के दो युवकों की मौत, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक

    September 13, 2026

    Shimla : अनुबंध ड्राइंग मास्टरों को हाईकोर्ट से राहत: शुरुआती तारीख से सेवा वरिष्ठता व पेंशन के लिए गिनने के आदेश

    August 18, 2026

    स्प्रिंग डेल स्कूल खनेरी में बंसत पंचमी आयोजन

    February 1, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 5 5 0
    Users Today : 1
    Total Users : 128550
    Total views : 251165
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.