एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पेंशनरज़ कल्याण संघ खंड रामपुर की त्रैमासिक बैठक सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के समिति सभागार में अध्यक्ष सुदामा राम मैहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सरकार से पेंशनरज़ की बकाया राशि, विशेषकर डीए एरियर, संशोधित वेतनमान एरियर, कम्यूटेशन राशि और चिकित्सा बिलों की शीघ्र भुगतान की मांग की गई।
संघ ने स्पष्ट किया कि यदि वृद्धावस्था में भी पेंशनरज़ को उनका हक नहीं मिला तो उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा। पेंशनरज़ ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर बकाया राशि जल्द नहीं दी गई, तो आंदोलन होगा।
इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जोन में सदस्यता शुल्क बढ़ाया जाएगा। आगामी पेंशन दिवस पर 80 वर्ष से ऊपर के वयोवृद्ध पेंशनरज़ को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, पेंशनरज़ कार्यालय भवन हेतु भूमि चयन पर भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ।
बैठक में कृष्ण कुमार (महासचिव), मोहन लाल (वरिष्ठ उप-प्रधान), राजेन्द्र सिंह (कोषाध्यक्ष), बालक राम भंडारी (लेखा परीक्षक), भगवान दास (सलाहकार), शिव राम (सह सचिव), दर्शन दास चौहान, विजय पाल नेगी, गोपाल मैहता (संगठन सचिव), श्याम लाल ठाकुर, हुकम चन्द, दलीप सिंह राणा (कार्यालय सचिव), धर्म पाल (प्रेस सचिव) और धर्म सिंह ठाकुर (सहायक कोषाध्यक्ष) उपस्थित थे।
