एआरबी टाइम्स ब्यूरो
किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज पूह विकास खंड की ग्राम पंचायत ठंगी का दौरा किया और सीमावर्ती कुनो-चारंग सड़क पर आई आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क बहाली के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नकदी फसल को विपणन यार्ड तक पहुंचाने में लोगों को कोई कठिनाई न हो और सेना व आईटीबीपी के जवानों को शीघ्र राहत मिल सके।
इस दौरान उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सूर्य बोरस नेगी, ठंगी पंचायत के उप प्रधान अदित कुमार तथा अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।