एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश में रामपुर के समीप उपमंडल कुमारसैन के काली मिट्टी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बड़ा बस हादसा हो गया। शिमला की ओर जा रही एक निजी बस पर अचानक भारी चट्टान गिरने से दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना पुलिस थाना कुमारसैन के तहत पास दोपहर बाद उस समय हुई, जब विशाल बस ट्रैवल्स की बस (HP-63A-1891) रामपुर से शिमला की ओर जा रही थी। काली मिट्टी के पास अचानक एक भारी भरकम चट्टान पहाड़ी से टूटकर सीधे बस पर आ गिरी। चट्टान इतनी तेज गति से आई कि बस को चीरती हुई अंदर तक घुस गई, जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
लक्ष्मी विरानी, पुत्री राम चरण, निवासी जलगांव (मध्य प्रदेश)
एक अन्य महिला, नेपाली मूल की, जिसकी पहचान जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और रामपुर के महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में भर्ती कराया गया।
घायलों की सूची:
श्रुति बेसमाकर, पुत्री किशोर बेसमाकर – समवानगर कांधी, वर्ली ईस्ट, मुंबई
अर्जुन अशोक, पुत्र अशोक – पुनी थुसा, केरल
रेशम, पुत्र छती राम – घांघिग, नेपाल
हिना हर्षद, पुत्री हर्षद – सभा जी नगर, अंधेरी ईस्ट, मुंबई
मनी राम, पुत्र देवी राम – जाच, करसोग
अभिषेक सिंह, पुत्र सुनील कुमार – खुरार, उत्तर प्रदेश
मनोहर सिंह, पुत्र शंकर दास – मुनीष बाहली, रामपुर
राकेश कुमार, पुत्र माल सिंह – बरी, किन्नौर
रितिश, पुत्र ज्ञान चंद वर्मा – सबलीग, कुमारसैन
रितिका, पुत्री सुरेश – पुणे, महाराष्ट्र
एक अन्य व्यक्ति, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस जांच और प्रशासन की कार्रवाई:
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। हादसे की वजह से क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। प्रशासन ने चट्टान गिरने की संभावनाओं वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है।
