एआरबी टाइम्स ब्यूरो
नेरवा(शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के नेरवा में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बोलेरो कैंपर सड़क से करीब 300 फुट नीचे खाई में गिर गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 28 वर्षीय प्रज्वल तंगडाईक उर्फ गोलू और 26 वर्षीय जोंटी बणाईक के रूप में हुई है। दोनों युवक चंदलोक क्षेत्र के निवासी थे और नेरवा बाजार से घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। नेरवा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
पुलिस ने बताया कि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद नेरवा और चौपाल क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।