Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड संस्थान नोगली में विश्व जल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
    • Rampur Bushahr: रामपुर में क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पैदल चलना हुआ खतरनाक: बढ़ते यातायात के बीच 3 ओवरहेड ब्रिज बनाने की तैयारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    एआरबी टाइम्स
    देश

    पंजाब में अब ITI के साथ 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट भी, जानें कैसे मिलेगा फायदा

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamSeptember 19, 2025Updated:October 13, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंडीगढ़ 

    पंजाब सरकार ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। अब इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) करने वाले विद्यार्थियों को डबल फायदा मिलेगा। आईटीआई कोर्स पूरा करने के साथ ही वे सिर्फ दो अतिरिक्त परीक्षाएं देकर 10वीं और 12वीं की शैक्षणिक योग्यता का सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकेंगे। पहले विद्यार्थियों को आईटीआई के बाद अलग से पढ़ाई कर शैक्षणिक प्रमाणपत्र लेना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी होती थी। लेकिन अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग के साथ तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से किए गए नए एमओयू के तहत यह सुविधा उपलब्ध होगी। नई शिक्षा नीति के तहत इसे मौजूदा शैक्षणिक सत्र से ही लागू किया जा रहा है।

    कैसे मिलेगा फायदा?

    • आठवीं कक्षा के बाद दो साल का आईटीआई कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को 10वीं का सर्टिफिकेट पाने के लिए सिर्फ दो विषयों की परीक्षा देनी होगी। इनमें एक भाषा और दूसरा कोई भी पसंदीदा विषय शामिल होगा।

    • 10वीं पास करने के बाद आईटीआई करने वाले विद्यार्थी दो विषयों की परीक्षा देकर 12वीं का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे।

    क्यों है यह बदलाव महत्वपूर्ण?

    आईटीआई का शैक्षणिक प्रमाणपत्र पॉलिटेक्निक, तकनीकी डिप्लोमा और स्नातक कार्यक्रमों में दाखिले के लिए जरूरी होता है। अब विद्यार्थियों को अलग से पढ़ाई करने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे उनका समय और मेहनत दोनों बचेंगे। राज्य के 137 इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में यह नई सुविधा लागू की जाएगी। इन संस्थानों में लगभग 52,000 सीटें हैं।

    वर्चुअल रियलिटी और एआई लैब भी

    तकनीकी शिक्षा को और आधुनिक बनाने के लिए हर जिले में एक वर्चुअल रियलिटी (वीआर) लैब खोली जाएगी। साथ ही छह आईटीआई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लैब स्थापित की जा रही है। वीआर लैब विद्यार्थियों को उच्च जोखिम वाले कार्यों का सुरक्षित अभ्यास करने का मौका देगी। एआई लैब प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ाएगी और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में मदद करेगी।

    #ARB_Times #EducationUpdate #ITIStudents #NewEducationPolicy #NIOS #PunjabITI #PunjabNews #SkillDevelopment #TechnicalEducation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : जुब्बल-रोहड़ू में चिट्टा सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, युवती समेत सरगना गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Mandi : न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम : जस्टिस सूर्यकांत

    March 15, 2026

    T20 World Cup 2026 : भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

    March 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 0 7
    Users Today : 38
    Total Users : 100807
    Total views : 204253
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.