---Advertisement---

Rampur Bushahr: प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव ने बजट की सराहना की

November 23, 2025 12:01 PM

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अंकुर शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट की सराहना की है। उनका कहना है कि यह बजट वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और समाज के हर तबके की जरूरतों का पूरा ख्याल रखा गया है। अंकुर शर्मा ने कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप है और इससे प्रदेश में विकास की गति तेज होगी। मात्र दो वर्षों के कार्यकाल में ही सरकार अपनी दस गारंटियों में से पांच को पूरा कर चुकी है। प्रदेशभर में सड़कों का जाल बिछाया गया है, जिससे हर गांव तक सड़क पहुंचाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह बजट युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने वाला है। अमृतकाल के लिए यह बजट एक मजबूत आधार तैयार करता है, जिससे युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, यह दुकानदारों, मजदूरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करने वाला बजट है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment