एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। लोक निर्माण विभाग परिधि गृह, रामपुर में रविवार को रामपुर बुशहर शिक्षक संघ का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सुन्दर सिंह टैगोर, प्रवक्ता इतिहास को संघ का अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए शिक्षकों ने भाग लिया।
संघ की कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर शिक्षकों को मनोनीत किया गया। राजेश परमार, प्रिंसिपल रामपुर बुशहर को मुख्य संरक्षक तथा अरविन्द नेगी, प्रिंसिपल झाकड़ी को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष: सुन्दर सिंह टैगोर (प्रवक्ता इतिहास)
मुख्य संरक्षक: राजेश परमार (प्रिंसिपल, रामपुर बुशहर)
मुख्य सलाहकार: अरविन्द नेगी (प्रिंसिपल, झाकड़ी)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: नरेंद्र श्याम (DM, ननखड़ी)
उपाध्यक्ष: निरंजन शर्मा (प्रवक्ता इतिहास)
महासचिव: अशोक मेहता (JBT)
संयुक्त सचिव: शेर सिंह ठाकुर (JBT)
संगठन सचिव: खेम चौहान (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान)
कोषाध्यक्ष (रामपुर ब्लॉक): प्रभात नेगी (प्रवक्ता अंग्रेज़ी)
कोषाध्यक्ष (सरहन ब्लॉक): संदीप केदारटा (TGT आर्ट्स)
कोषाध्यक्ष (ननखड़ी ब्लॉक): कपिल चौहान (TGT मेडिकल)
प्रेस सचिव: बी.एस. डबरैही (TGT आर्ट्स)
अनुशासन समिति सचिव: विजय सिंह कड्डा (प्रवक्ता अर्थशास्त्र)
सक्रिय सदस्य:
राम स्वरूप (प्रवक्ता अंग्रेज़ी), संदीप केदारटा (प्रवक्ता अंग्रेज़ी), बी.के. शर्मा (प्रवक्ता अर्थशास्त्र), संजीव दड़ेल (JBT), ओमप्रकाश कपूर एवं अन्य शिक्षकों ने भी संघ की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
संघ के उद्देश्य:
नवगठित संघ ने शिक्षा व समाज के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्धता जताते हुए पाँच मुख्य उद्देश्यों को रेखांकित किया:
शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित करना।
जरूरतमंद एवं योग्य छात्रों को मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।
सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरणीय जागरूकता और सामुदायिक सेवा को प्रोत्साहित करना।
शैक्षणिक संगोष्ठियाँ, कार्यशालाएं, जागरूकता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।
शैक्षणिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों और सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं व समाज के हित में कार्य करना।
