Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: एफआरए अधिनियम की जानकारी अधिकारियों और जनता दोनों के लिए जरूरी: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 29, 2025Updated:November 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। वन अधिकार अधिनियम 2006 को ग्रामीण और जनजातीय समुदायों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से चौपाल में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया।

    चौपाल में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते बागवानी मंत्री (DPRO)

    राजस्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि एफआरए अधिनियम 2006 की जटिलताओं के कारण पात्र लोग अक्सर अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता को भी इस अधिनियम की संपूर्ण जानकारी हो, ताकि इसका लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पात्र लोगों तक पहुँचे।

    कार्यशाला में मंत्री ने बताया कि एफआरए अधिनियम का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्रों में रहने वाले पारंपरिक वनवासी समुदायों को उनके कानूनी अधिकार देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दस्तावेजीकरण, सीमांकन और राजस्व प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, जिससे लोगों को उनके अधिकारों की प्राप्ति में कोई बाधा न हो।

    कार्यशाला में चौपाल निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधानों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएँ साझा कीं। उन्होंने दस्तावेजों की कमी, सीमांकन में विलंब, पटवारियों की कमी जैसी समस्याओं पर प्रकाश डाला।

    मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार से आपदा राहत में पूर्ण सहयोग की उम्मीद कर रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी भारी बारिश से नुकसान हुआ है और राज्य सरकार ने आपदा राहत मैनुअल में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है जिससे प्रभावितों को राहत मिल रही है।

    बागवानी क्षेत्र में उपलब्धियाँ साझा करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन योजना लागू की है, जिससे बागवानों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा सेब की खरीद पर प्रति किलो 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और अब तक 70 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद हो चुकी है। मंडी मध्यस्थता योजना के तहत 154 करोड़ रुपये की एकमुश्त अदायगी भी की जा चुकी है।

    कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रजनीश किमटा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा, जनजातीय विकास विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश, एसडीएम चौपाल हेम चंद, एफआरसी के सदस्य, पटवारी, वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    #ChaupalWorkshop #ForestRights #ForestRightsAct #FRAAct2006 #GramPanchayat #HimachalPradeshNews #JagatSinghNegi #RevenueMinisterHimachal #TribalDevelopmentIndia
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: अवेरीपट्टी में सेना भर्ती रैली 20 से 27 नवंबर 2025 तक, जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी
    Next Article Shimla: शिमला में कुत्तों और बंदरों की बढ़ती समस्या पर शिमला नागरिक सभा का धरना
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 4 2 3
    Users Today : 2
    Total Users : 121423
    Total views : 239170
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.