एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’, शिमला से छह अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन प्रदेश में अपराध जांच को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
पहली तैनाती इन जिलों में
पहले चरण में ये वैन तीन जिला फोरेंसिक इकाइयों (बद्दी, नूरपुर और बिलासपुर), जुन्गा स्थित राज्य फोरेंसिक लैब और धर्मशाला व मंडी स्थित क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं में तैनात की जाएंगी।
SOP और जैकेट का अनावरण
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “फोरेंसिक साक्ष्य संग्रह, संरक्षण और भंडारण” पर आधारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को भी लॉन्च किया। इसके साथ ही फोरेंसिक विशेषज्ञों के लिए विशेष निरीक्षण जैकेट का अनावरण भी किया गया।
वैन में हैं अत्याधुनिक उपकरण
प्रत्येक वैन की कीमत ₹65 लाख रुपये है और ये फोरेंसिक वैन निम्नलिखित अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं:
-
ड्रग व विस्फोटक पहचान प्रणाली
-
फिंगरप्रिंट व फुटप्रिंट डवेलपमेंट किट्स
-
डीएनए सैंपलिंग किट्स, एरोजन किट, रेफ्रिजरेशन यूनिट्स
-
साइबर फोरेंसिक सॉफ्टवेयर
-
हाई-रेजोल्यूशन वीडियो डॉक्यूमेंटेशन सिस्टम
-
GPS कैमरे, DSLR, CCTV फ्रंट व रियर सिस्टम
-
पोर्टेबल पावर जनरेटर और माइक्रोस्कोप आदि।
अपराध स्थल पर तुरंत साक्ष्य संग्रह
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इन मोबाइल प्रयोगशालाओं के माध्यम से अपराध स्थल पर ही सटीक और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए जा सकेंगे।
इंटीग्रेटेड किट्स में मौजूद उपकरणों की मदद से लेटेंट फिंगरप्रिंट, जैविक तरल पदार्थ, फाइबर, विस्फोटक अवशेष, दस्तावेज, टायर-जूते के निशान, नशीले पदार्थ आदि साक्ष्य तुरंत सुरक्षित किए जा सकेंगे।
जांच में पारदर्शिता और सटीकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने, साक्ष्य संग्रह में तेजी और अपराध सिद्ध करने की क्षमता को बेहतर बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फोरेंसिक सेवा निदेशालय अब न केवल प्रदेश की पुलिस बल्कि CBI, NIA और ED जैसी राष्ट्रीय जांच एजेंसियों को भी सहयोग प्रदान कर रहा है।
वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, फोरेंसिक सेवा निदेशक डॉ. मीनाक्षी महाजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद र
