एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल रामपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए योगा, मुक्केबाजी और कराटे जैसी प्रतियोगिताओं में पदकों की झड़ी लगा दी। स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कुल 5 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
प्रतियोगिता के समापन के बाद जब खिलाड़ी स्कूल लौटे, तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य अकलुष महाजन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य ने बताया कि:
अंडर 14 योगा (छात्रा वर्ग) में स्वर्ण पदक प्रिशा डोगरा, अद्विका, खनक बंसल और दिग्वी ने प्राप्त किए।
अंडर 14 एकल योग (छात्रा वर्ग) में अकेले प्रिशा डोगरा ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
अंडर 14 योग (छात्र वर्ग) में दिव्यांश गोयल, धैर्य बंसल, रियान कनैन, विवान कनैन ने रजत पदक अर्जित किए।
अंडर 14 एकल योग (छात्र वर्ग) में रियान कनैन ने रजत पदक जीते।
मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया:
अंडर 14 छात्रा वर्ग में अद्विती ने स्वर्ण पदक और
अंडर 14 छात्रा वर्ग अंशिका भैक ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया।
कराटे प्रतियोगिता में:
मनाविक कपाटिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए,
जबकि छात्र वर्ग में कांस्य पदक भी स्कूल के खाते में आए।
प्रधानाचार्य महाजन ने इस सफलता का श्रेय सभी प्रशिक्षकों और क्लस्टर प्रभारी मुक्ता चौहान को देते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी छात्रों को खेलकूद में नियमित भागीदारी के लिए प्रेरित किया और खेलों के महत्व को रेखांकित किया
