Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
    • Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    • दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Himachal Pradesh : कुल्लू में भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ दशहरा महोत्सव शुरू

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 3, 2025Updated:November 10, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के शुभारंभ मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को समानित करते विधायक सुंदर सिंह ठाकुर। source : DPIR

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश की देवभूमि कुल्लू में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव की शुरुआत भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ हुई। इस आस्था और परंपरा के महाकुंभ में करीब 300 देवी-देवता पहुंचे हैं। दोपहर बाद भगवान राम के जयघोष के साथ जैसे ही रथयात्रा शुरू हुई, पूरी कुल्लू घाटी ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंज उठी। भगवान रघुनाथ सुल्तानपुर स्थित मंदिर से शाम 4 बजे पालकी में सवार होकर रथ मैदान पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद पौने पांच बजे हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर उन्हें दशहरा मैदान में स्थित अस्थायी शिविर तक पहुंचाया। दशहरा उत्सव के समापन तक भगवान रघुनाथ यहीं विराजमान रहेंगे। ढालपुर मैदान में ठहरे देवी-देवताओं की सुबह-शाम विशेष पूजा-अर्चना होगी।

    राज्यपाल बोले – आस्था और एकता का प्रतीक है दशहरा

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सप्ताहभर चलने वाले कुल्लू दशहरा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया और भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जहां देश-विदेश में दशहरा अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है, वहीं हिमाचल में श्रद्धालु भगवान रघुनाथ का रथ खींचकर आस्था और संस्कृति का संरक्षण करते हैं। यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

    राज्यपाल ने हिमाचल को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया और प्राकृतिक आपदाओं से सबक लेकर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से नदियों और नालों के किनारे निर्माण न करने की अपील की। राज्यपाल ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और एनजीओ द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और परंपराओं के लिए विश्व प्रसिद्ध है और इसे सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।

    इस अवसर पर विधायक सुन्दर ठाकुर, सुरेन्द्र शौरी, भुवनेश्वर गौड़, महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, उपायुक्त तोरुल एस रवीश और पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचन्द्रन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा

    March 22, 2026

    Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग

    March 22, 2026

    Rampur Bushahr : वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में आनी और करसोग संयुक्त विजेता

    March 16, 2026

    ननखड़ी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने की रहेगी प्राथमिकता: रोहित ठाकुर

    March 7, 2026

    बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज का जलवा, झूम उठे दर्शक

    March 6, 2026

    Rampur Faag Mela : देव वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच निकली देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा

    March 6, 2026

    Rampur Bushahr : ऐतिहासिक फाग मेला आज से, चार दिन नाटी और वाद्ययंत्रों से गूंजेगा राज दरबार

    March 5, 2026

    जगत सिंह नेगी ने सांगला वैली के जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में की शिरकत

    March 3, 2026

    रामपुर के प्रमुख मेलों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशित होगी, एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 1 6 7
    Users Today : 38
    Total Users : 101167
    Total views : 204894
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.