---Advertisement---

Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन

November 9, 2025 5:05 PM

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज, रामपुर द्वारा वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मशाल जलाकर हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि उप प्रधानाचार्य डॉ. विद्या बंधु जी ने इसका उद्घाटन किया। डॉ. नेगी जी ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में छात्रों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें विभिन्न छात्रावासों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने भाग लिया।

महिला वर्ग के विजेता

  • हाई जंप: प्रथम – श्रुति (बीए द्वितीय वर्ष), द्वितीय – सोनाली, तृतीय – अंजलि
  • लॉन्ग जंप: प्रथम – रितिका (एमए), द्वितीय – सोनल (बीए तृतीय वर्ष), तृतीय – अंजलि (बीए तृतीय वर्ष)
  • जेवलिन थ्रो: प्रथम – सोनल, द्वितीय – सुप्रिया, तृतीय – रितिका नेगी
  • शॉट पुट: प्रथम – श्रुति, द्वितीय – प्रिया, तृतीय – दिव्या
  • डिस्कस थ्रो: प्रथम – श्रुति, द्वितीय – रितिका नेगी, तृतीय – प्रिया
  • 1600 मीटर दौड़: प्रथम – सुरेखा, द्वितीय – सृष्टि नेगी, तृतीय – रितिका शर्मा
  • 800 मीटर दौड़: प्रथम – श्रुति, द्वितीय – रितिका नेगी, तृतीय – सुरेखा
  • 400 मीटर दौड़: प्रथम – सोनल, द्वितीय – श्रुति, तृतीय – मुस्कान

पुरुष वर्ग के विजेता

  • लॉन्ग जंप: प्रथम – कार्तिक, द्वितीय – अमन, तृतीय – अभिषेक
  • जेवलिन थ्रो: प्रथम – रजत मेहता, द्वितीय – विनीत खोजान, तृतीय – जतिन ठाकुर
  • 1600 मीटर दौड़: प्रथम – अभिषेक, द्वितीय – नीतीश, तृतीय – आयुष शर्मा
  • 800 मीटर दौड़: प्रथम – यग देव, द्वितीय – अंकुश, तृतीय – मनीष
  • शॉट पुट: प्रथम – देवांश, द्वितीय – अभिषेक, तृतीय – सौरभ
  • डिस्कस थ्रो: प्रथम – नीतीश टोलता, द्वितीय – नीतीश राणा, तृतीय – रजत मेहता

पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के बाद विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment