Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 16
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल की अवैध नियुक्ति पर जांच और पद से हटाने की मांग

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 4, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस (HPYC) के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने शिमला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उनके साथ राज्य महासचिव डॉ. रंजीत सिंह वर्मा और शिमला युवा कांग्रेस के महासचिव तुषार सिंह स्तान उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश में शिक्षा के भगवाकरण और डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौनी, सोलन में डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल की अवैध नियुक्ति सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया।

    अवैध नियुक्ति का मुद्दा:
    छतर सिंह ठाकुर ने बताया कि डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल की 6 मई, 2022 को हुई नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 24 का उल्लंघन है, क्योंकि कुलपति चयन समिति में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक शामिल नहीं थे। इसी प्रकार की हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में भी हुई अवैध नियुक्ति को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने 26 मार्च, 2025 को रद्द कर दिया था। इसी आधार पर डॉ. चंदेल की नियुक्ति भी असंवैधानिक है।

    डॉ. रंजीत सिंह वर्मा ने  मांग की कि राज्य सरकार तत्काल सतर्कता जांच का आदेश दे या डॉ. चंदेल को नैतिकता आधार पर इस्तीफा देने के लिए कहे या माननीय राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश-सह-विश्वविद्यालय के कुलाधिपति द्वारा उन्हें पद से हटाया जाए, क्योंकि 8 मई 2025 को उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है।

    वित्तीय अनियमितताएँ:
    डॉ. रंजीत सिंह वर्मा ने बताया कि डॉ. चंदेल के कार्यकाल में वित्तीय अनियमितताएँ हुईं है। जिसमें 2022 में कुलपति के लिए 40 लाख रुपये की किआ कार्निवल खरीदी गई, जिसके लिए राज्य सरकार की अनुमति नहीं ली गई। कुलपति और शोध निदेशक के आवासों के नवीकरण पर 80 लाख रुपये खर्च किए गए, जिसमें 70 लाख रुपये फर्नीचर व इंटीरियर पर व्यय हुए। डॉ. संजीव चौहान के मामले को भी उठाया, जिन्हें पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से प्रतिनियुक्ति पर लाया गया था। उनकी प्रतिनियुक्ति 2 अगस्त, 2024 को समाप्त हो गई और 3 अगस्त, 2024 को प्रशासनिक विभाग ने इसे रद्द करने के आदेश दिए, लेकिन वे अभी तक पद पर बने हुए हैं। विश्वविद्यालय ने उन्हें और विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. इंदर देव को अगस्त 2022 से जुलाई 2024 तक 1,67,29,106 रुपये का भुगतान किया, जो अब 2 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। 21 मार्च, 2023 को गुजरात की डॉ. आरबी कच्छ एसपीएनएफ प्रोड्यूसर कंपनी को 8.72 लाख रुपये का अनुचित भुगतान किया गया, जिस पर लेखा विभाग ने आपत्ति जताई है।

    अन्य आरोप:
    छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ. चंदेल ने 2022 में आरएसएस समर्थित संस्थाओं द्वारा वित्त पोषित एक सम्मेलन आयोजित करवाया, जिसमें विश्वविद्यालय के संसाधनों का दुरुपयोग हुआ। साथ ही, प्राकृतिक खेती परियोजना में गलत आंकड़े पेश किए गए, जिससे सरकार को भ्रमित किया गया।

    मांगें:
    HPYC ने राज्य सरकार से माँग की कि:

    1. डॉ. चंदेल के कार्यकाल की सतर्कता जांच कराई जाए।
    2. उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा देने के लिए कहा जाए या राज्यपाल द्वारा पद से हटाया जाए।
    3. नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाए।
    4. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

    HPYC जल्द ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी।

     

    #himachalpradesh #HPU #बीएड_प्रवेश #सीडीओई #काउंसलिंग #Shimla #रामपुर #शिक्षामंत्री #शिमला #हिमाचलपुलिस #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) का धरना
    Next Article Jubbal: जुब्बल नावर कोटखाई में तेज़ी से हो रहे विकास कार्य – शिक्षा मंत्री
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 7 3 3
    Users Today : 36
    Total Users : 126733
    Total views : 248021
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.