Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Hamirpur News : भोरंज थाना के 2 कांस्टेबल निलंबित, चिट्टा तस्करों से सांठगांठ के आरोप में कार्रवाई
    • दैनिक राशिफल 01 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अकादमिक भ्रष्टाचार पर CAG का खुलासा, SFI ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छेड़ा आंदोलन
    • Rampur Bushahr: रामपुर के पदम व दत्तनगर स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, CBSE सत्र 2026-27 के लिए 1 अप्रैल से प्रवेश शुरू
    • Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण
    • Kangra Crime News : कुटाहण में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की, गिरफ्तार, जानिए पूरी खौफनाक घटना
    • Rampur Bushahr : सराहन में पुरानी रंजिश में हत्या, शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतारा
    • Himachal Nagar Nikay Elections : 22 नए शहरी निकायों में चुनाव टले, सरकार ने परिसीमन और आरक्षण प्रक्रिया रोकी
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: मुख्यमंत्री की करसोग में बड़ी घोषणाएं: डे-बोर्डिंग स्कूल, सब स्टेशन और मिल्क प्लांट को मिली मंजूरी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 11, 2025Updated:November 10, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी 

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के करसोग विधानसभा क्षेत्र में कई बड़ी विकास योजनाओं की घोषणा की है। करसोग के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, जो आगामी वर्ष से सीबीएसई पैटर्न पर आधारित होगा। इसके लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट और 66 केवी सब स्टेशन की स्थापना की घोषणा भी की। साथ ही तिब्बन और पांगणा को सीबीएसई स्कूल में बदलने, सनारली, मतेड़ और बनेड़ा में पटवार सर्कल खोलने और तत्तापानी से बखरोट सड़क सुधार कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आईटीआई का भवन जल्द पूरा किया जाएगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक कोर्स शुरू किए जाएंगे। करसोग अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की भी घोषणा की गई।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक 200 डॉक्टरों की भर्ती की जा चुकी है और आगे भी 200 डॉक्टरों की भर्ती होगी। शिक्षा क्षेत्र में सरकार ने 6000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें से 3000 शिक्षक बैचवाइज नियुक्त हो चुके हैं। इसके परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश अब गुणात्मक शिक्षा में देशभर में 5वें स्थान पर पहुंच गया है।

     आपदा राहत एवं पुनर्वास

    करसोग में हाल की आपदाओं के कारण 94 पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए प्रत्येक परिवार को ₹7 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बादल फटने की घटनाओं के कारणों का अध्ययन करवा रही है।

     स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 50 तो बन कर तैयार भी हो गए हैं। जिनमें 6-6 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जाएंगे।

     महिला और अनाथ कल्याण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही सभी पात्र महिलाओं को ₹1500 मासिक पेंशन देगी। इसके अलावा, विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के तहत 12 लाभार्थियों को ₹1.50 लाख की पहली किस्त वितरित की गई।

    सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 6,000 अनाथ बच्चों को “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” के रूप में अपनाया गया है। चार बच्चों को दूसरी किस्त के रूप में ₹1-1 लाख और एक पात्र भूमिहीन बच्चे को भूमि के कागज भी प्रदान किए गए।

     मेधावी छात्राओं का सम्मान

    मुख्यमंत्री ने 10वीं कक्षा की छात्राएं प्रज्ञा ठाकुर और हिमानी ठाकुर को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

    भाजपा पर तीखा हमला

    मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने राज्य का खजाना खाली कर दिया और 1000 करोड़ रुपये की बिल्डिंग्स ठेकेदारों को लाभ देने के लिए बनवाईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पुरानी पेंशन योजना (OPS) को वापस लेकर कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित कर रही है, भले ही इसके कारण केंद्र सरकार ने 1600 करोड़ रुपये की ऋण सीमा में कटौती की हो।

    #CBSESchoolHimachal #CMAnnouncements #DayBoardingSchool #HimachalPradeshGovernment #KarsogDevelopmentPlans #KarsogNews #SukhAshrayYojana #SukhvinderSinghSukhu #WomenPensionScheme
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Nagar Nikay Elections : 22 नए शहरी निकायों में चुनाव टले, सरकार ने परिसीमन और आरक्षण प्रक्रिया रोकी

    March 31, 2026

    Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 1 9 6
    Users Today : 19
    Total Users : 102196
    Total views : 206649
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.