एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के करसोग में ₹188.8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने 34.25 करोड़ रुपये की लागत से बने संयुक्त कार्यालय भवन, 1.67 करोड़ की लागत से बने विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान कार्यालय, ₹29.51 लाख की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र तृमण, ₹90.11 लाख से माहूंनाग मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, ₹71.57 लाख से मैंहंडी ग्राम पंचायत के कार्य, ₹13 लाख से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र भन्थल, ₹32.74 लाख से ग्राम पंचायत सामुदायिक केंद्र सूई कुफरीधार और ₹13.75 लाख की लागत से संयुक्त कार्यालय भवन में पुस्तकालय का लोकार्पण किया।
प्रस्तावित विकास कार्यों की आधारशिला:
-
₹55 करोड़ की लागत से करसोग कस्बा और आस-पास के गांवों के लिए मल निकासी योजना
-
₹31.80 लाख की लागत से भकरोट-करसोग-सनारली-सैंज सड़क उन्नयन कार्य
-
₹13.18 करोड़ की लागत से खील से भगेलु सड़क उन्नयन
-
₹19.75 करोड़ से खील-भगेलु (कैलोधार गरजूब) मार्ग का उन्नयन
-
₹11.06 करोड़ से छलोग-बघेल मार्ग उन्नयन
-
₹18.60 करोड़ से कैलोधार-सैंज सड़क उन्नयन कार्य
इन परियोजनाओं का उद्देश्य करसोग क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं का सशक्तिकरण करना है, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएं और कनेक्टिविटी मिल सके।