एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं डाॅ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के संयोजक बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि पार्टी, केन्द्र के निर्देशानुसार 13 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2025 तक डाॅ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान आयोजित करेगी। यह अभियान संविधान निर्माता, भारत रत्न डाॅ. अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ से पूर्व 12 अप्रैल को शिमला में एक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 150 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल करेंगे, जबकि पूर्व सांसद विनोद सोनकर और जम्मू-कश्मीर के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व विधायक वीरेन्द्र मनयाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में चार प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें डाॅ. अंबेडकर का समाज के प्रति योगदान और स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस द्वारा उनके साथ किए गए कथित भेदभाव जैसे विषय शामिल हैं। साथ ही, भाजपा द्वारा पिछले 11 वर्षों में डाॅ. अंबेडकर को दिए गए सम्मान पर भी प्रकाश डाला जाएगा। अभियान के तहत 13 अप्रैल को अंबेडकर प्रतिमाओं की स्वच्छता व दीपोत्सव आयोजित होगा। 14 अप्रैल को सभी मंडलों में माल्यार्पण कार्यक्रम होंगे और 15 से 25 अप्रैल तक जिलावार संगोष्ठियाँ आयोजित की जाएंगी।
Trending
- Rampur Bushahr: रामपुर के बोंडा (सराहन) में 60वां रक्तदान शिविर, ITBP जवानों ने जुटाई 43 यूनिट रक्त
- Rampur Bushahr: रामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन
- Rampur Bushahr: श्रम संहिताओं के खिलाफ देशभर में ‘काला दिवस’, रामपुर समेत कई क्षेत्रों में मजदूरों का प्रदर्शन
- HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश
- HP Panchayat Election 2026 : नए आरक्षण नियम लागू, महिलाओं को 50% सीटें, 2011 जनगणना से तय होगा रोस्टर
- Hamirpur News : भोरंज थाना के 2 कांस्टेबल निलंबित, चिट्टा तस्करों से सांठगांठ के आरोप में कार्रवाई
- दैनिक राशिफल 01 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अकादमिक भ्रष्टाचार पर CAG का खुलासा, SFI ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छेड़ा आंदोलन
