Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla : शिक्षा में नवाचार की ओर हिमाचल, पाठ्यक्रम में जोड़ा जाएगा सामान्य ज्ञान : सुक्खू

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 14, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्कूलों का पाठ्यक्रम बदला जाएगा और अब छात्रों को सामान्य ज्ञान विषय भी पढ़ाया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को 70 शिक्षकों को शैक्षणिक यात्रा पर सिंगापुर रवाना करते हुए यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा नीति में बदलाव के साथ-साथ प्रशासनिक सुधार भी किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षक तबादला प्रक्रिया को पारदर्शी और तर्कसंगत बनाया गया है। इससे न केवल शिक्षकों को लाभ होगा, बल्कि छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। राज्य सरकार ने शिक्षकों को वैश्विक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रिंसिपल्स अकादमी, सिंगापुर के साथ एक ऐतिहासिक करार किया है। यह पहल शिक्षकों को आधुनिक और नवाचारी शैक्षणिक तकनीकों से अवगत कराएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रमण से ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होती है और यही अनुभव शिक्षकों को कक्षा में छात्रों के साथ साझा करने में मदद करेगा। उन्होंने जोर दिया कि सरकार का लक्ष्य 2032 तक हिमाचल प्रदेश को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। सुक्खू ने यह भी कहा कि सरकारी स्कूलों में योग्य शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं, फिर भी छात्रों के नामांकन में गिरावट देखी जा रही है। इस प्रवृत्ति के पीछे के कारणों का अध्ययन किया जाएगा ताकि समाधान निकाला जा सके। सरकार की ओर से पिछले दो वर्षों में की गई व्यवस्था परिवर्तन की प्रक्रिया के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। असर (एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट) जनवरी 2025 के अनुसार, हिमाचल के बच्चों का पढ़ने का स्तर देश में सबसे बेहतर रहा है। रिपोर्ट के अधिकांश मापदंडों में हिमाचल की स्कूली शिक्षा शीर्ष पर रही है।

    #गुणवत्तापूर्णशिक्षा #मुख्यमंत्रीसुखविंदरसुक्खू #शिक्षकप्रशिक्षण #शैक्षणिकसुधार #सामान्यज्ञान #सिंगापुरअध्ययनयात्रा #हिमाचलशिक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : टारिंग में गड़बड़ी पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, इंजीनियरों पर भी गिरेगी गाज
    Next Article Himachal :हमीरपुर को 38 करोड़ की सौगात, मेडिकल कॉलेज में खुलेंगे नेफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

    October 15, 2026

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    Bilaspur News : तनावमुक्त रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और आगे बढ़ें, विद्यार्थियों से बोले राजेश धर्माणी

    October 13, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज की नई पीटीए कार्यकारिणी गठित, लोकराज ठाकुर अध्यक्ष व ज्योति लाल उपाध्यक्ष 

    October 10, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान में रेड रिबन सप्ताह के तहत मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: वन्यजीव संरक्षण के लिए ‘ईगो से इको’ की ओर बढ़ने का आह्वान

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: छात्रा की मांग पर रचोली स्कूल भवन के लिए दो करोड़ की घोषणा

    October 3, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Education: डॉ. विपिन जिष्टु ने संभाला डीएवी स्कूल दत्तनगर के प्रधानाचार्य का कार्यभार

    October 1, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 6 7 3
    Users Today : 146
    Total Users : 126673
    Total views : 247926
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.