एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर के छात्र-छात्राओं ने अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-1 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह आयोजन इस वर्ष राजकीय महाविद्यालय नाहन में आयोजित हुआ। महाविद्यालय की छात्रा कशिश और छात्र रोनी राणा ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रामपुर कॉलेज की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नया आयाम दिया है। डॉ. बासोतिया ने युवा महोत्सव ग्रुप-1 की समिति, टीम लीडर्स और सभी प्रतिभागियों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।
