Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: बुशहर दुग्ध उत्पादक यूनियन ने मिल्कफेड पर लगाई लापरवाही की मुहर, दिवाली से पहले भुगतान की उठाई मांग

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    बुशहर दुग्ध उत्पादक यूनियन ने मिल्कफेड पर दूध उत्पादकों के दो माह से अधिक के बकाया भुगतान को लंबित रखने का आरोप लगाया है। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि दिवाली से पहले सभी दुग्ध उत्पादकों को उनका बकाया भुगतान जारी किया जाए, ताकि उनकी दिवाली फीकी न पड़े। यूनियन के अध्यक्ष बिहारी सेवगी और सचिव विरेंद्र भलूनी ने बताया कि दत्तनगर स्थित मिल्कफेड चिलिंग प्लांट प्रदेश का सबसे बड़ा दुग्ध एकत्रीकरण केंद्र है, फिर भी यहां के उत्पादकों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर 2024 को दत्तनगर में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की थी कि दूध उत्पादकों को हर माह की 10 तारीख से पहले भुगतान किया जाएगा, लेकिन अब दो माह 18 दिन बीत जाने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है। सोसायटी पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि दुग्ध एकत्रीकरण में लगी सहकारी समितियों के सचिव उत्पादकों से अनुचित वसूली कर रहे हैं। जबकि मिल्कफेड उन्हें पहले से ही 5 प्रतिशत कमीशन और वाहन किराया देता है, फिर भी वे अतिरिक्त कटौती कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पूर्व में मिल्कफेड निदेशक को ज्ञापन सौंपकर सभी दुग्ध सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता जांच उपकरण लगाने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। इससे किसानों में नाराजगी और असंतोष बढ़ रहा है। यूनियन ने सरकार से अपील की है कि दिवाली से पूर्व सभी उत्पादकों का भुगतान जारी किया जाए और भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही, दूध उत्पादकों को सीधे बैंक खातों में भुगतान (Direct Benefit System) लागू करने की भी मांग की गई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि भुगतान में देरी जारी रही तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होंगे।

    #BushahrUnion #DairyFarmers #DairyProducers #FarmersIssue #GovernmentDemand #HimachalPradeshNews #MilkCrisis #MilkFed #MilkPayment #MilkPaymentIssue #RampurBushahr
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2025, रामपुर बुशहर: अश्व प्रदर्शनी एक से तीन नवंबतर तक
    Next Article Shimla: बच्चों की शिक्षा और पोषण पर दें विशेष ध्यान: उपायुक्त अनुपम कश्यप
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Nirmand: कशोली स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम रहा शानदार, अंकिता पाठक ने मारी बाज़ी

    May 17, 2025

    Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

    May 6, 2026

    Rampur Bushahr: डंसा पंचायत की मानवता की मिसाल: मंडी आपदा पीड़ितों के लिए ₹17,100 की सहायता राशि सौंपी

    July 24, 2025

    रोहड़ू के छतर सिंह ठाकुर बने युकां के नए मुखिया

    January 15, 2025

    रामपुर में सीपीएम ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

    February 25, 2026

    Rampur Bushahr: कांग्रेस सरकार का अढ़ाई साल का कार्यकाल रहा निराशाजनक: दिल सुख ठाकुर

    June 17, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 4
    Users Today : 8
    Total Users : 128964
    Total views : 251868
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.