Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    • Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम
    • Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू
    • दैनिक राशिफल 26 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला
    • Mandi Farmer Fair: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों की जानकारी
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: किन्नौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां हिमाचल दिवस समारोह

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 15, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी जिला किन्नौर मुख्यालय में मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    किन्नौर। किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांग पिओ के आई.टी.बी.पी. मैदान में 78वां हिमाचल दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की। उन्होंने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली, जिसका नेतृत्व उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने किया। परेड में आई.टी.बी.पी., हिमाचल पुलिस, गृह रक्षा, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स और गाइड्स ने भाग लिया। मंत्री का पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिमाचल व किन्नौर ने राज्य गठन के बाद से निरंतर प्रगति की है। सरकार का लक्ष्य 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य, 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाना है। उन्होंने बताया कि 10 में से 6 चुनावी वादे पूरे हो चुके हैं।

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की गई है। गाय के दूध का समर्थन मूल्य 51 रुपये व भैंस के दूध का 61 रुपये प्रति लीटर किया गया है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए मक्की का MSP 40 रुपये और गेहूं का 60 रुपये प्रति किलो तय किया गया है। कच्ची हल्दी की खरीद 90 रुपये प्रति किलो की दर से की जाएगी।

    राजेश धर्माणी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1.30 करोड़ रुपये खर्च किए गए। शिक्षा क्षेत्र के लिए 7.02 करोड़, स्वास्थ्य के लिए 2.37 करोड़, उद्योगों के लिए 2.45 करोड़ तथा पर्यटन व खेलों के लिए 90 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। स्किल डवलपमेंट में भी युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

    इस शैक्षणिक सत्र से पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की गई है। निःशुल्क किताबें व वर्दी वितरित की गई हैं और 11 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए गए। मिड-डे मील योजना के तहत 91 लाख रुपये व्यय कर 5676 विद्यार्थियों को भोजन प्रदान किया गया।

    समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए और भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी, उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सरोज नेगी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    #HimachalDiwas2025 #KinnaurCelebration #RajeshDharmani #GreenHimachal #MSPForFarmers #SkillDevelopment #QualityEducation #HimachalProgress
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 3 1 3
    Users Today : 93
    Total Users : 101313
    Total views : 205112
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.