Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Hamirpur : एचपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 23 अप्रैल तक मौका

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 18, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 
    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू), हमीरपुर ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2025 (एचपीसीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 23 अप्रैल कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अब इस तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने जानकारी दी कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक कुल 8570 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) के लगभग 4400 और बी फार्मेसी के 3000 आवेदन शामिल हैं। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से बीटेक, बी फार्मेसी, एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, बीएससी (एचएम एंड सीटी), बीएचएमसीटी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान और एमएससी भौतिक विज्ञान जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 10 और 11 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। 10 मई को सुबह के सत्र में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) और एमएससी फिजिक्स की परीक्षा होगी। वहीं, शाम के सत्र में एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, बीएससी (एचएम एंड सीटी) और बीएचएमसीटी की परीक्षा ली जाएगी। 11 मई को सुबह एमएससी पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    प्रो. जयदेव ने बताया कि एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, बीएससी (एचएम एंड सीटी) और बीएचएमसीटी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा पहली बार तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी तकनीकी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने युवाओं से अधिक संख्या में आवेदन करने का आग्रह किया है, ताकि वे तकनीकी शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवेश पा सकें और अपने करियर को दिशा दे सकें। यह पहल राज्य में तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने और युवाओं को आधुनिक शिक्षण अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    #CollegeAdmissions #EntranceExamUpdate #EngineeringEntrance #HimachalEducation #HPTechnicalUniversity #HPTUHamirpur #MBAEntrance #MCAEntrance #PharmacyAdmissions #StudentOpportunity #TechnicalUniversityAdmissions
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra : ड्रग माफिया का भंडाफोड़: नूरपुर में 3 करोड़ की संपत्ति जब्त
    Next Article Hamirpur : 16 दिन की साइबर कैद: सेवानिवृत्त कर्नल दंपती से 49 लाख की ठगी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: NSUI के प्रयास रंग लाए, रामपुर कॉलेज में Journalism & Mass Communication विषय पुनः बहाल

    August 14, 2026

    DAV Rampur: डीएवी रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूँजा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश

    August 14, 2026

    SFI: JMC में दाखिला शुरू होना SFI के छात्र संघर्ष की बड़ी जीत

    August 14, 2026

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका

    August 13, 2026

    ABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में नारा लेखन में लोकेश प्रथम, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन

    August 11, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज रामपुर में एनएसएस कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    SFI रामपुर ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज पाठ्यक्रम बहाली और बस सेवाओं की बहाली की उठाई मांग

    August 3, 2026

    Education: पुस्तकालय बना ज्ञान और शोध का केंद्र, जीबी पंत कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली डिजिटल संसाधनों की जानकारी

    July 31, 2026

    Kullu: जीसी निरमंड में एचजीसीटीए की नई कार्यकारिणी गठित, कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर बने अध्यक्ष

    July 30, 2026

    ABVP: रामपुर कॉलेज में एबीवीपी का धरना, फीस वृद्धि वापस लेने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 1
    Users Today : 2
    Total Users : 118611
    Total views : 234939
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.