Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Shimla : चौपाल के कटौटी गांव में दो मकान जले, पांच परिवार बेघर

हिमाचल प्रदेश के चौपाल उपमंडल के कटौटी गांव में दो मकान भीषण आग की भेंट चढ़ गए। पांच परिवार बेघर। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है, जबकि प्रशासन ने राहत और ठहरने की व्यवस्था की है। पढ़ें पूरी खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 24, 2025Updated:January 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
सांकेतिक तस्वीर

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला 

हिमाचल प्रदेश के चौपाल उपमंडल की खगना पंचायत के कटौटी गांव में वीरवार दोपहर भीषण आग लगने से दो मकान जलकर राख हो गए। इस दर्दनाक हादसे में पांच परिवार बेघर हो गए हैं। फिलहाल प्रभावित परिवारों को गांव में अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई है। चौपाल-नेरवा मुख्य मार्ग से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित कटौटी गांव में आग की घटना वीरवार दोपहर को पेश आई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को दी।

दमकल कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक बीस कमरों का दो मंजिला मकान और उसमें रखा सारा सामान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। इन मकानों में रहने वाले परिवार आपस में सगे-संबंधी बताए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों में मस्त राम, देवेंद्र, परस राम कमल और लायक शामिल हैं। राजस्व विभाग की टीम नुकसान के आकलन में जुट गई है। आकलन के बाद प्रभावितों को प्रशासन फौरी सहायता देगा। मकान में आग कैसे लगी, इसके बारे में फिलहाल पता नहीं चला है। कारणों की जांच की जा रही है।

ऊपरी शिमला में बढ़ी आग की घटनाएं, कई मकान जलकर राख 

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी शिमला क्षेत्र में आग की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में चौपाल, रोहड़ू, ठियोग, समेत अन्य इलाकों में कई मकान और गोदाम जलकर राख हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, सूखे मौसम और तेज हवाओं के कारण आग फैलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। चौपाल के कटौटी गांव और रोहड़ू के दलगांव में भी आग की घटनाओं से बड़ा नुकसान हुआ है।

घर और आसपास आग से बचाव के उपाय

1. घरेलू सुरक्षा

  • इलेक्ट्रिकल चेक: पुराने वायरिंग, शॉर्ट सर्किट या ओवरलोडिंग से बचें।

  • किचन सावधानी: गैस स्टोव या ओवन के पास पानी, तेल और ज्वलनशील पदार्थ रखें।

  • सिगरेट से सतर्क: आग लगने का सबसे आम कारण सिगरेट या माचिस है। इसे सही तरीके से फेंकें।

  • बाल्टी और बाल्ब: घर में आग बुझाने के लिए पानी की बाल्टी या अग्निशमन कंबल रखें।

2. धुआं और आग का अलार्म

  • Smoke Detector: घर और फ्लैट में स्मोक डिटेक्टर लगाएं।

  • सायरन/बीप अलार्म: आग लगते ही तुरंत चेतावनी दें।

3. अग्निशमन उपकरण

  • Fire Extinguisher: घर, ऑफिस या दुकान में जरूर रखें।

    • Class A: कागज़, लकड़ी

    • Class B: तेल, गैस

    • Class C: इलेक्ट्रिकल

  • Fire Blanket: रसोई और छोटे आग के लिए उपयुक्त।

4. खुली जगह और निकासी मार्ग

  • घर के दरवाजे और खिड़कियों को अवरुद्ध न रखें।

  • आपातकालीन निकासी मार्ग हमेशा साफ और आसान होना चाहिए।

5. ज्वलनशील पदार्थों का सही भंडारण

  • तेल, पेट्रोल, केरोसिन आदि को अलग और सुरक्षित स्थान पर रखें।

  • बच्चों की पहुँच से दूर रखें।

ये भी पढ़ें : >> भाई दूज पर कांगड़ा में वैन हादसा, चायल में कार खाई में गिरी, चार की मौत

#ARBtimes #ChopalFire #FamiliesAffected #FireAccident #HimachalNews #HouseFire #KatotiVillage #StaySafe
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleHimachal : भाई दूज पर कांगड़ा में वैन हादसा, चायल में कार खाई में गिरी, चार की मौत
Next Article आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: चलती बस आग का गोला बनी, 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की तत्परता रंग लाई, 5 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल खोज निकाला

June 15, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026

Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव

June 3, 2026

Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

June 2, 2026

Kullu: लग घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल

May 28, 2026

Crime: अर्की में पंचायत चुनाव विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक की मौत; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

May 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 9 2 3
Users Today : 42
Total Users : 111923
Total views : 223441
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.