ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Shimla : रामपुर पुलिस का एक्शन : सोनू गैंग के दो और आरोपी पकड़े

November 23, 2025 12:05 PM
---Advertisement---

एआारबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। शिमला जिले की रामपुर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिट्‌टा तस्कर सोनू के गिरोह से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में निखिल नेगी (किन्नौर) और जगत राम (करसोग) शामिल हैं। जांच के दौरान बैंक खातों के विश्लेषण और अन्य सबूतों के आधार पर इन्हें पकड़ा गया। इससे पहले 3 मार्च को डिटेक्शन टीम ने सोहल लाल और उसकी पत्नी गीता श्रेष्ट से 26.68 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।

मामले की तफ्तीश में रामपुर पुलिस अब तक मंडी, शिमला, कुल्लू और बाहरी राज्य पंजाब से जुड़े कुल 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें 3 महिलाएं और 2 पंजाब निवासी शामिल हैं। रामपुर पुलिस की इस कार्रवाई से हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू, मंडी, किन्नौर और शिमला में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी लाकपा दोरजे का रिमांड भी हासिल कर लिया है और आगे की जांच तेजी से जारी है। रामपुर पुलिस के बेहतरीन अभियान से क्षेत्र में नशा तस्करी पर बड़ी चोट पड़ी है और पुलिस भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment