Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
    • Himachal High Court : ससुर के अतिक्रमण पर बहू की उम्मीदवारी रद्द करने के मामले में सरकार को नोटिस
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Relief for patients : एक मई से गैस्ट्रो, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी के मरीजों की भर्ती और ऑपरेशन चमियाना में

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 29, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में संचालित गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग पूरी तरह से अब अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में शिफ्ट कर दिए जाएंगे। एक मई से इन विभागों की इंडोर सेवाएं, ऑपरेशन थियेटर और लैब सुविधाएं अब चमियाना अस्पताल में ही उपलब्ध होंगी। सोमवार को अस्पताल प्रशासन ने इसके आदेश जारी कर दिए। चमियाना में अभी तीनों विभागों की ओपीडी ही चलती थी। मरीजों को भर्ती और ऑपरेशन के लिए आईजीएमसी भेजा जाता था। चमियाना और आईजीएमसी एक दूसरे से दूर होने के कारण मरीजों को यहां से वहां जाने में भारी दिक्कतें होती थीं। अब नई व्यवस्था के तहत मरीजों को एक ही स्थान पर ओपीडी, भर्ती और ऑपरेशन जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। ऐसे में उपचार में देरी और असुविधा की समस्याएं खत्म होंगी।

    प्रबंधन के अनुसार, प्रत्येक विभाग को 20-20 बिस्तर उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले आईजीएमसी में सप्ताह के अलग-अलग दिनों में ही ऑपरेशन थियेटर उपलब्ध होता था, लेकिन वार्ड शिफ्ट होने के बाद चमियाना में रोजाना ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। इससे गंभीर मामलों में शीघ्र उपचार संभव होगा। आईजीएमसी से वार्ड शिफ्ट होने के बाद अस्पताल पर मरीजों का भार भी कम होगा। फिलहाल एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता था। वार्ड स्थानांतरण से इस समस्या से राहत मिलेगी। हालांकि, कार्डियोलॉजी विभाग फिलहाल आईजीएमसी में ही चलेगा। वहीं, चमियाना अस्पताल की जो नर्सें वर्तमान में आईजीएमसी में तैनात हैं, उन्हें वापस चमियाना भेजा जाएगा।

    #IGMC #अस्पताल_स्थानांतरण #चमियाना_अस्पताल #मेडिकल_न्यूज #शिमला #स्वास्थ्य_सेवाएं #हिमाचल_प्रदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ, युवाओं से नशा मुक्त समाज निर्माण का आह्वान

    May 13, 2026

    Rampur Bushahr: बूचड़खाने में बीमार बकरों का मीट बेचने का खुलासा, लोगों की सेहत पर मंडराया बड़ा खतरा

    May 9, 2026

    Shimla: आईजीएमसी शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    May 5, 2026

    Rampur Bushahr: परिजनों और भाजपा के आरोपों से घिरा खनेरी नर्सिंग संस्थान: 2 प्रशिक्षु नर्सें टीबी पॉजिटिव

    May 2, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में 9 लाख की बॉयोकेमिस्ट्री मशीन ठप, मरीजों को बाहर करानी पड़ रही जांचें

    April 27, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध

    April 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 5 9 0
    Users Today : 13
    Total Users : 108590
    Total views : 216870
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.