Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 16
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla : विवादित बयान पर देशवासियों से माफी मांगे टिकैत : संजीव देष्टा

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 29, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    संजीव देष्टा, अध्यक्ष हिमाचल किसान मोर्चा

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। पहलगाम में 26 निर्दोष सैलानियों की नृशंस हत्या के बाद देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन (बिकेयू) के नेता नरेश टिकैत के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। टिकैत ने केंद्र सरकार द्वारा सिंधु जल संधि को रद्द करने के निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि “भारत और पाकिस्तान का किसान एक है”। इस बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

    हिमाचल किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने इस बयान को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह शहीदों और उनके परिवारों का सीधा अपमान है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, तब ऐसे राष्ट्रविरोधी बयान देश की पीठ में छुरा घोंपने के समान हैं। देष्टा ने सवाल उठाया कि जो देश हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या करवा रहा है, उसके साथ किसी भी प्रकार के संबंध बनाए रखने की बात आखिर कैसे की जा सकती है? देष्टा ने कहा कि नरेश टिकैत का बयान न केवल मारे गए लोगों के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाता है, बल्कि भारत की एकता और सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रति अनावश्यक सहानुभूति दिखाना देश के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। इस बयान से किसानों की छवि भी प्रभावित हुई है।

    हिमाचल किसान मोर्चा ने मांग की है कि नरेश टिकैत को देश और किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही, ऐसे विचार रखने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर उनका हुक्का-पानी बंद किया जाना चाहिए, ताकि राष्ट्रविरोधी मानसिकता को कोई स्थान न मिले। देष्टा ने केंद्र सरकार के सिंधु जल संधि रद्द करने के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि यह कदम आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला यह स्पष्ट करता है कि अब आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। यह भारत की संप्रभुता और आत्मसम्मान की रक्षा की दिशा में एक मजबूत और जरूरी कदम है।

    #himachal #himachaldiaries #himachali #HimachalKisanMorcha #himachalpradesh #HimachalPradeshNews #himalayas #india #IndoPakRelations #latestnews #dailynews #localnews #NareshTikait #newsupdate #Terrorism #trending #देशविरोधी_बयान #राष्ट्रीय_सुरक्षा #सिंधु_जल_संधि
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRelief for patients : एक मई से गैस्ट्रो, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी के मरीजों की भर्ती और ऑपरेशन चमियाना में
    Next Article Rampur Bushahr: लालसा में चार ठहरियों में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई परशुराम जयंती
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    BJP: भाजपा मंडल सराहन ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    September 14, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr News: परिवहन निगमों के निजीकरण पर रोक की मांग, 21 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा मंडल रामपुर की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा

    September 12, 2026

    Kullu: किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अक्टूबर में रामपुर में किसान सभा का राज्य स्तरीय सम्मेलन

    September 11, 2026

    BJP: शिमला जिला परिषद में भाजपा का परचम, 2027 के बदलाव का बजा बिगुल : भाजपा मंडल रामपुर

    September 10, 2026

    Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: सिटी जोन रामपुर की विशेष बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: शपथ पत्र और पावर ऑफ अटॉर्नी शुल्क बढ़ाना जनविरोधी : कौल सिंह नेगी

    September 7, 2026

    Shimla : अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरने पर क्यों : जयराम ठाकुर

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: भारतीय जनता युवा मोर्चा रामपुर मंडल की मासिक बैठक आयोजित

    August 31, 2026

    Kullu: 412 मेगावाट परियोजना प्रभावित किसानों का निरमंड में प्रदर्शन, लंबित रॉयल्टी और मुआवजे की मांग

    August 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 1 8 5
    Users Today : 0
    Total Users : 123185
    Total views : 242408
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.