Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: संजौली में शिमला नागरिक सभा ने किया प्रदर्शन, समस्याओं पर प्रशासन को दी चेतावनी

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 29, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    शिमला नागरिक सभा क्षेत्रीय कमेटी संजौली ने शहरवासियों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, सचिव विवेक कश्यप, संजौली कमेटी के संयोजक पवन शर्मा, सह संयोजक अंकित दुबे और पूर्व अध्यक्ष विजेंदर मेहरा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बताया कि संजौली उपनगर शिमला शहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां विभिन्न वर्गों के लोग रहते हैं। इसके बावजूद, मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण यहां रहने वाले नागरिक कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि स्कूल जाते बच्चों और नागरिकों को रोजाना कुत्ते और बंदरों का सामना करना पड़ रहा है। जनवरी से अब तक लगभग 900 लोग घायल हो चुके हैं। नगर निगम और प्रशासन के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। संजौली पुस्तकालय में छात्रों के लिए बैठने और पढ़ने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। नागरिक सभा मांग कर रही है कि लाइब्रेरी में मूलभूत सुविधाएं, वाई-फाई, और 24 घंटे खुलने की व्यवस्था की जाए। ट्रैफिक और सार्वजनिक परिवहन के लिए सुबह और शाम बसों की संख्या न के बराबर है। नागरिकों को टैक्सी पर अधिक खर्च करना पड़ता है। संजौली में पिछले एक साल में नशे के कारण कई बच्चों की मौत हुई। प्रशासन को इस पर गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है। कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए महिला हॉस्टल की व्यवस्था की जाए। सड़क और स्ट्रीट लाइट बंद हैं, इनको दुरुस्त किया जाए। पानी, गार्बेज और हाउस टैक्स की सेवाओं की नियमित आपूर्ति हो और हर साल टैक्स में अत्यधिक बढ़ोतरी न की जाए। रेहड़ी फड़ीवालों को बसाया जाए और शहर में ढारो को नियमित किया जाए। डिस्पेंसरी में दवा की उपलब्धता करवाई जाए। 

    नागरिक सभा की चेतावनी:

    यदि प्रशासन इन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो शिमला नागरिक सभा आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन के लिए आम जनता को लामबंद करेगी।

    प्रदर्शन में महेश वर्मा, सुनील वशिष्ठ, संजीव खजूरिया, नवीन, मोहन शर्मा, सुशील, कुलदीप तंवर, जितेंद्र, जसवंत, ओम प्रकाश, सत्यवान, संजू, उमा, चंपा, सुरेंद्र वर्मा, वीरेंद्र, राकेश वर्मा, सुरेंद्र स्वर्ण, सतेंद्र, प्रवेश, कृतिका, गोबिंद चीतरांटा, राजकुमार, सुहानी, आयुषी आदि उपस्थित रहे।

    #CitizenIssues #DogMonkeyProblem #Sanjoli #ShimlaLibrary #ShimlaNagrikSabha #ShimlaNews #ShimlaTraffic #WomenSafetyShimla
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा का नया भवन लोकार्पित, अंग्रेज़ी माध्यम शिक्षा का आगाज
    Next Article Shimla : नकली चांदी से ठियोग में 25 लाख की ठगी, ज्वेलर से उड़ाए सोने-चांदी के गहने
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kullu: लग घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल

    May 28, 2026

    Delhi: उप-मुख्यमंत्री ने नितिन गडकरी से 15 वर्षों के लिए अखिल भारतीय टैक्सी परमिट देने का आग्रह किया

    June 10, 2025

    दैनिक राशिफल : Sunday, November 30, 2025

    November 30, 2025

    शिमला रिज मैदान पर 13 अक्तूबर को होगा पूर्व CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण : विक्रमादित्य

    September 17, 2025

    Himachal : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सुक्खू सरकार ने 17 IAS और 22 HAS अधिकारियों के किए तबादले; देखें पूरी लिस्ट

    July 11, 2026

    Kinnaur:  तेलंगी को मिला नया पंचायत भवन, प्रदेश सरकार जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी

    January 25, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 7 5
    Users Today : 7
    Total Users : 128975
    Total views : 251883
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.