Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: राज्य सरकार गुठलीदार फलों की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 6, 2025Updated:November 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राष्ट्रीय गुठलीदार फल सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    जिला शिमला के थानाधार में गुठलीदार फल उत्पादक संघ, बागवानी विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश का पहला राष्ट्रीय गुठलीदार फल सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और बड़ी संख्या में बागवानों ने भाग लिया।

    राष्ट्रीय गुठलीदार फल सम्मेलन में उपस्थित नीति-निर्माता,वैज्ञानिक, शोधकर्ता और बागवान

    मुख्य अतिथि एवं राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बागवानी पर्वतीय क्षेत्रों की जीवनरेखा है और अब समय है कि सेब के साथ-साथ आलूबुखारा, आड़ू, चेरी, खुमानी जैसे गुठलीदार फलों की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती को बढ़ावा दिया जाए।

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हाई-डेंसिटी प्लांटेशन तकनीक को प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए उच्च गुणवत्ता वाले पौधरोपण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु हाल ही में इटली की एक कंपनी के साथ समझौता किया गया है जिसके तहत 50 हजार हाई-डेंसिटी पौधे शीघ्र ही तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड जैसे देश सीमित भूमि पर अत्यधिक उत्पादन कर रहे हैं और हिमाचल को भी इसी दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि किसानों को नई तकनीक और फसल प्रबंधन के संबंध में समय-समय पर जानकारी प्रदान की जाए। विशिष्ट अतिथि कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन बागवानों, वैज्ञानिकों और नीति-निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान करते हैं, जो बागवानी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

    कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने फलों की उन्नत किस्मों, रोग प्रबंधन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बागवानी विभाग एवं विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई।

    सम्मेलन में प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल, विनय सिंह, सी. पॉलरासु, संजय मेहता सहित विभिन्न विशेषज्ञों और अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

    #HighDens #HimachalHorticulture #JagatSinghNegi #StoneFruitConference #Thanedhar
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : एचपीयू की PG कक्षाओं की परीक्षाएं 25 नवंबर से, 10 तक भरें ऑनलाइन फार्म
    Next Article Kinnaur: उपायुक्त किन्नौर ने ली उज्ज्वला योजना 3.0 की बैठक, गरीब परिवारों को मिलेगा लाभ
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026

    Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 8 1 7
    Users Today : 130
    Total Users : 117817
    Total views : 233774
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.