Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर में 15 अप्रैल को होगी हिमालयन टाइटल फाइट, जितेंद्र ठाकुर व अक्षय चहल हाेगें आमने-सामने
    • Rampur Bushahr: रामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 25 यूनिट रक्त एकत्र
    • Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबॉल में कलाम व टैगोर सदन विजेता
    • Shimla: आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर मंथन, उपायुक्त ने दिए सुधार के निर्देश
    • Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में शिक्षकों के लिए कार्यशाला, छात्रों के स्वास्थ्य व समग्र विकास पर जोर
    • Kotkhai: कोटखाई में 5.36 करोड़ से बन रहे बीडीओ कार्यालय का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया निरीक्षण
    • Shimla: बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं मंजूर: उपायुक्त अनुपम कश्यप, बिना लेबल खाद्य पदार्थों पर सख्ती के निर्देश
    • Sirmaur Road Accident : रेणुका में ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 17, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित एनएसएस शिविर की मुख्यातिथि को सम्मानित करते कार्यक्रम अधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर विधिवत आरंभ हो गया। शिविर में कुल 55 छात्राएं भाग ले रही हैं, जिनके लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वच्छ भोजन और सुरक्षित आवास की समुचित व्यवस्था की गई है।

    शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि किया, जबकि एसएमसी पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए उपप्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने बताया कि यह शिविर छात्राओं में सामाजिक दायित्व, राष्ट्र निर्माण की भावना और सेवा भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

    उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर युवा पीढ़ी को समाज के प्रति जागरूक बनाने के साथ उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करते हैं। सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में छात्राओं के लिए नैतिक मूल्यों, मानवीय संवेदनाओं, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी विभागों से आए विशेषज्ञ छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता, विधिक साक्षरता तथा अन्य समसामयिक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। शिविर में प्रतिदिन प्रातःकालीन प्रार्थना, शारीरिक व्यायाम, समूह चर्चा, सामाजिक कार्यों का अभ्यास और रचनात्मक गतिविधियों को शामिल किया गया है, जिससे नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और अनुशासन को बढ़ावा मिलेगा।

    उद्घाटन अवसर पर हाल ही में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि यह शिविर छात्राओं के व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हें समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदार बनाएगा।

    #EducationNews #HimachalNews #KanyaVidyalaya #NSS #NSSCamp #PersonalityDevelopment #RamPurNews #SchoolCamp #SocialAwareness #StudentActivities
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबॉल में कलाम व टैगोर सदन विजेता

    March 30, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में शिक्षकों के लिए कार्यशाला, छात्रों के स्वास्थ्य व समग्र विकास पर जोर

    March 30, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla : हिमाचल में 36 और प्राइमरी स्कूल बंद, तीन साल में 1250 स्कूल मर्ज या बंद

    March 28, 2026

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया

    March 23, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: पीजी कॉलेज रामपुर में The Outsider पर गहन विमर्श, छात्रों ने समझा अस्तित्ववाद का दर्शन

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 9 0 2
    Users Today : 196
    Total Users : 101902
    Total views : 206200
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.