Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Mandi: सीआईआरएफ के 225 करोड़ मंजूर: जयराम ठाकुर ने जताया पीएम मोदी और गडकरी का आभार

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 20, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला मंडी के बाली चौकी पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की तीन प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण और स्तरोन्नयन के लिए केंद्र सरकार द्वारा सीआईआरएफ के तहत 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जो आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत है। बाली चौकी में पंचायत समिति के सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस स्वीकृति के लिए उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से व्यक्तिगत तौर पर आग्रह किया था।

    उन्होंने बताया कि मंडी–गग्गल–चैल चौक–जंजैहली सड़क को सीआईआरएफ के तहत 137.40 करोड़ रुपये, ऊना जिले के जेजों मोड़–टाहलीवाल लिंक रोड के लिए 48.69 करोड़ रुपये तथा कुल्लू में ब्यास नदी पर मौहल पिरडी–तलोगी डबल लेन ब्रिज के लिए 38.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश की कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

    बाली चौकी में सामुदायिक भवन का शिलान्यास

    जयराम ठाकुर ने कहा कि नया सामुदायिक भवन स्थानीय गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन को और सुगम बनाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार जताया।

    ऊना गोलीकांड पर सख्त प्रतिक्रिया

    उन्होंने कहा कि ऊना में हुई गोलीबारी की घटना हिमाचल की संस्कृति के विपरीत है और यह व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार की विफलता को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में माफिया और अराजक तत्वों को संरक्षण मिल रहा है, जिसके चलते ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।

    पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त पर आभार

    जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2019 से अब तक किसान सम्मान निधि की एक भी किस्त में देरी नहीं हुई है। हिमाचल के 8 लाख से अधिक किसानों को अब तक 3616 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

    नीतीश कुमार को शुभकामनाएं

    नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की 10वीं बार शपथ लेने पर उन्होंने बधाई दी और कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास का प्रतीक है।

    #CIRF225Crore #HimachalPolitics #himachalpradesh #JairamThakur #NarendraModi #NitinGadkari #NitishKumar #PMKisan #RoadReconstruction #UnaIncident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026

    रामपुर में सीपीएम ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

    February 25, 2026

    भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रम मंत्री मनसुख मनदाविया को भेजी मांगें

    February 25, 2026

    विक्रमादित्य सिंह के सम्मान में 3 मार्च को रामपुर में भव्य समारोह, अनुसूचित जाति विभाग भी करेगा अभिनंदन

    February 25, 2026

    कोटखाई में हिमाचल सेब उत्पादक संघ का पहला सम्मेलन, आंदोलन तेज करने का ऐलान

    February 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 7 5 5
    Users Today : 14
    Total Users : 99755
    Total views : 202572
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.