Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Budget 2026: Group-B कर्मचारियों के वेतन डिफर पर विरोध, DA पर भी उठे सवाल
    • Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज
    • Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला
    • Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Shimla: लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अनोखी डाली मेले में की शिरकत, 2600 बीघा में बनेगा नया सेटेलाइट टाउन

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 22, 20251 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अनोखी डाली मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पर लोनिवि मंत्री को सम्मानित करते आयोजक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जुब्बड़हट्टी (हलटी) में आयोजित तीन दिवसीय अनोखी डाली मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “मेले व त्यौहार न केवल सामाजिक मेल-जोल को बढ़ाते हैं, बल्कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी विशिष्ट स्थानीय परंपराओं, कला और संस्कृति के लिए विश्वभर में जाना जाता है, और ऐसे मेले इस विरासत को जीवित रखते हैं।

    अनोखी डाली मेले को जिला स्तरीय करने का आश्वासन

    उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह प्राचीन मेला स्थानीय आस्था और धर्म का प्रतीक है, जिसे वर्षों से बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता रहा है। मंत्री ने अनोखी डाली मेले को जिला स्तरीय मेला घोषित करने का आश्वासन भी दिया।

    2600 बीघा में बनेगा नया सेटेलाइट टाउन, खर्च होंगे 1300 करोड़

    अपने संबोधन में मंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि जाठियादेवी के समीप लगभग 2600 बीघा भूमि पर नया सेटेलाइट टाउन विकसित किया जाएगा, जिस पर लगभग 1300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राजस्व विभाग व आवासीय बोर्ड भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर कार्य कर रहे हैं।

    सड़कों, पेयजल योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा

    मंत्री ने कहा कि:

    • चनोग पंचायत में सड़क की मेटलिंग पूरी कर ली गई है।

    • जाठियादेवी व आसपास के क्षेत्रों की मेटलिंग कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।

    • रामपुर, जाठियादेवी, जुब्बड़हट्टी, धमून के सभी टूटी सड़कों को सुधारकर गर्मियों में मेटलिंग की जाएगी।

    • क्षेत्र में चल रही तीन बड़ी पेयजल योजनाएं प्रगति पर हैं, जिनके पूर्ण होने के बाद पानी की समस्या खत्म होगी।

    मंत्री ने धमून पंचायत के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

    फोरलेन सड़क परियोजना का लाभ मिलेगी पांच पंचायतों को

    उन्होंने बताया कि मटौर–शिमला फोरलेन सड़क तारादेवी, बड़ेहरी और जाठियादेवी से होकर शालाघाट को जोड़ेगी और इसका एलाइनमेंट अंतिम चरण में है। भूमि अधिग्रहण के दौरान ग्रामीणों को न्यायपूर्ण मुआवजा दिलाने के लिए वे स्वयं क्षेत्र का दौरा करेंगे।

    कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य लोग

    इस अवसर पर पंचायत समिति उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा, बीडीओ टूटू कार्तिकेय शर्मा, पंचायत प्रधान, विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    #AnokhiDaliMela #DevelopmentNews #HimachalCulture #HimachalFestivals #HPGovt #Jubbarhatti #SatelliteTownShimla #ShimlaNews #ShimlaRural #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा

    March 22, 2026

    Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग

    March 22, 2026

    Rampur Bushahr : वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में आनी और करसोग संयुक्त विजेता

    March 16, 2026

    ननखड़ी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने की रहेगी प्राथमिकता: रोहित ठाकुर

    March 7, 2026

    बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज का जलवा, झूम उठे दर्शक

    March 6, 2026

    Rampur Faag Mela : देव वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच निकली देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा

    March 6, 2026

    Rampur Bushahr : ऐतिहासिक फाग मेला आज से, चार दिन नाटी और वाद्ययंत्रों से गूंजेगा राज दरबार

    March 5, 2026

    जगत सिंह नेगी ने सांगला वैली के जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में की शिरकत

    March 3, 2026

    रामपुर के प्रमुख मेलों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशित होगी, एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 9 1 1
    Users Today : 142
    Total Users : 100911
    Total views : 204444
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.