Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 11
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

शिमला में वीजा फ्रॉड : गुजरात की युवती से 28 लाख हड़पे, बालूगंज पुलिस ने शुरू की जांच

शिमला में बड़ा वीजा फ्रॉड मामला सामने आया है। एसएसबी में प्रशिक्षण ले रही गुजरात की युवती से विदेश भेजने के नाम पर 28 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़िता ने बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पढ़ें खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 23, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला 

राजधानी शिमला में विदेश भेजने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने दो व्यक्तियों के खिलाफ 28 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत दर्ज कराने वाली युवती मूल रूप से गुजरात की रहने वाली है और इन दिनों शिमला के एसएसबी मेडिकल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। युवती ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन को विदेश भेजना चाहती थी। इसी बीच उसका संपर्क कुछ लोगों से हुआ जिन्होंने दावा किया कि वे वीजा प्रक्रिया और विदेश भेजने की पूरी प्रक्रिया संभालते हैं।

लाखों रुपये हड़पने के बाद अब संपर्क किया बंद

युवती के अनुसार, आरोपियों राधिका कुमारी और इंद्रजीत ग्रेवाल ने वीजा, दस्तावेज और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर उससे 28 लाख रुपये ले लिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जल्दी ही उसकी बहन को विदेश भेज देंगे। लेकिन जब युवती बार-बार प्रक्रिया की जानकारी और आगे की कार्रवाई के बारे में पूछने लगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में दोनों ने युवती से संपर्क पूरी तरह तोड़ दिया, जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। युवती की शिकायत पर बालूगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी व्यक्तियों की तलाश और बैंक लेनदेन, कॉल डिटेल्स तथा अन्य डिजिटल ट्रेल की जांच कर रही है।


ऐसी ठगी से कैसे बचें? (जरूरी सावधानियां)

आजकल विदेश भेजने, नौकरी दिलाने और स्टूडेंट वीजा के नाम पर ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:

1. सिर्फ पंजीकृत एजेंट या लाइसेंसी कंसल्टेंट से ही संपर्क करें

  • भारत सरकार से रजिस्टर्ड Recruiting Agent (RA) नंबर या OIA अथॉरिटी से लाइसेंस अवश्य जांचें।

  • बिना पंजीकरण वाले एजेंटों से दूरी रखें।

2. अग्रिम में भारी रकम कभी न दें

  • वैध कंसल्टेंसी कभी भी वीज़ा प्रक्रिया से पहले लाखों रुपये एडवांस नहीं लेती।

  • भुगतान हमेशा चरणबद्ध (stage-wise) होना चाहिए।

3. भुगतान सिर्फ बैंक या कंपनी खाते में करें

  • नकद, UPI या निजी खातों में पैसा कभी न भेजें।

  • कंपनी के GST नंबर, PAN, रजिस्ट्रेशन दस्तावेज़ अवश्य जांचें।

4. वीज़ा, ऑफर लेटर और दस्तावेज़ खुद सत्यापित करें

  • ऑफर लेटर या LOA को संबंधित देश के दूतावास या सरकारी पोर्टल पर जांचें।

  • एजेंट द्वारा भेजे गए दस्तावेज़ों की कॉपी खुद सत्यापित करना जरूरी है।

5. गारंटी या 100% वीजा जैसे दावे नकली होते हैं

  • कोई भी एजेंट 100% वीज़ा की गारंटी नहीं दे सकता।

  • ऐसे वादे करने वाले एजेंट पर तुरंत शक करें।

6. परिवार, दोस्तों या विशेषज्ञों से सलाह लें

  • किसी भी बड़े वित्तीय निर्णय से पहले भरोसेमंद लोगों से राय लें।

  • जल्दबाजी में निर्णय न लें।

और पढ़ें 

>>> सेवानिवृत्त कर्मचारी से 17 लाख की ठगी, जीवन प्रमाणपत्र अपडेट का दिया झांसा

 

#ARBtimes #Awareness #BalooganjPolice #CrimeNews #ForeignVisaScam #FraudAlert #HimachalNews #IndianVisaScam #PoliceInvestigation #Shimla #VisaFraud
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleरोहड़ू के टिक्कर में कार हादसा: खारला स्कूल के मुख्य अध्यापक और पत्नी की खाई में गिरने से मौत
Next Article Shimla: समाला में दबिश: रोहडू पुलिस ने चिट्टा तस्करी में लिप्त महिला को पकड़ा
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026

Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव

June 3, 2026

Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

June 2, 2026

Kullu: लग घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल

May 28, 2026

Crime: अर्की में पंचायत चुनाव विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक की मौत; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

May 26, 2026

Shimla : संजौली में 35 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

May 22, 2026

Shimla : पंजाब बॉर्डर से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, लखनऊ के केमिस्ट भी दबोचा

May 21, 2026

Shimla LSD Drug Case: CCTV फुटेज डिलीट करने पर होटल मालिक गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग तस्करी की जांच तेज

May 19, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में टेलीकॉम कंपनी के 70 लोहे के पोल चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

May 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 3 3 7
Users Today : 2
Total Users : 111337
Total views : 222205
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.