Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Himachal : धर्मशाला में भाजपा का हल्ला बोल: कहा – कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को विकास पथ से उतारा

    धर्मशाला में भाजपा का हल्ला बोल, हिमाचल में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा ने ‘व्यवस्था पतन के तीन साल’ के नारे के साथ विशाल प्रदर्शन किया और सरकार पर भ्रष्टाचार व वादाखिलाफी के आरोप लगाए। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो-बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के नारे के साथ वीरवार को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि पहुंचे, जिन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों और निर्णयों को प्रदेश हितों के विपरीत बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।

    भाजपा ने वीरवार को धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। स्रोत : बीजेपी

    भाजपा नेताओं ने कहा कि तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार की कार्यशैली ने प्रदेश को विकास पथ से भटका दिया है। जिन वादों और गारंटियों के आधार पर सत्ता हासिल की गई थी, उनके पूरा होने की कोई उम्मीद नहीं, बल्कि उल्टा प्रदेश पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया। बिजली, पानी, टैक्स, शुल्क और आवश्यक सेवाओं में वृद्धि को जनता पर बोझ बताया गया। भाजपा नेताओं ने मंच से दावा किया कि यह जनसैलाब स्पष्ट संकेत है कि जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है और कांग्रेस सरकार के दिन गिनती के बचे हैं। नेताओं ने कहा कि विकास कार्य ठप पड़े हैं, योजनाएं बंद की गईं, युवाओं को रोजगार नहीं और किसानों-बागवानों को राहत नहीं मिली।

    जयराम बोले- कांग्रेस नई योजनाएं शुरू करने में विफल

    रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि तीन साल में सरकार के पास बताने के लिए एक भी नई योजना नहीं है। यही कारण है कि प्रदेश के कोने-कोने में सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने के नारे लग रहे हैं। कांग्रेस न केवल नई योजनाएं शुरू करने में विफल रही है बल्कि भाजपा कार्यकाल की दर्जनों लोककल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। लोग सरकार से नया कुछ मांग ही नहीं रहे, बल्कि यही कह रहे हैं कि हिमकेयर, शगुन-कन्यादान, गृहणी सुविधा, सहारा योजना और बंद स्कूल-कॉलेज बहाल कर दो। सुक्खू सरकार ने टॉयलेट टैक्स से लेकर बिजली, पानी और अंतिम संस्कार में उपयोग होने वाली लकड़ी पर भी कर लगा दिया है। कर्ज पर कर्ज लेकर कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

    अनुराग बोले-सरकार नहीं चला सकते तो गद्दी छोड़ दें

    भारतीय जनता पार्टी की रैली में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर सरकार नहीं चला सकते तो गद्दी छोड़ क्यों नहीं देते, फेविकोल की तरह क्यों चिपके हुए हैं? उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस के पैर उखड़ने शुरू हो चुके हैं। एक ओर धौलाधार की ऊंचाइयां हैं और दूसरी ओर युवाओं का जोश, जो कांग्रेस सरकार के खिलाफ साफ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश को एक लाख करोड़ के कर्ज में धकेल दिया और सरकारी तंत्र चुनिंदा मित्रों को सौंप दिया है। केंद्र सरकार ने रेलवे के लिए हजारों करोड़ दिए, लेकिन प्रदेश सरकार अपने हिस्से के 1,400 करोड़ तक नहीं दे पाई। दूध के नाम पर प्रदेश को दोह लिया और पूरी अर्थव्यवस्था को गोबर में मिला दिया। देवभूमि अब अपराधों की भूमि बन रही है और सरकार की दसों गारंटियों पर विफलता साफ दिखाई दे रही है। क्या यही व्यवस्था परिवर्तन है? यह सरकार झूठ के प्रोपेगेंडा पर चल रही है, सच पर नहीं।

     

    #ARBtimes #BJP #CongressVsBJP #DharamshalaRally #HimachalNews #HimachalPolitics #himachalpradesh #JairamThakur #SanatanDharma #SukhuGovernment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: झडग में 54 वर्षों बाद आयोजित शांत महायज्ञ में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर हुए शामिल
    Next Article Rampur Bushahr: सचिव व क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया स्कूल बसों का सघन निरीक्षण, सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    November 16, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    हिमाचल कांग्रेस में बड़ा फैसला जल्द, छह नामों पर आज दिल्ली में होगी चर्चा

    November 7, 2025

    Kinnaur: बागवानों की फसलों की आवाजाही को प्राथमिकता, मंत्री जगत सिंह नेगी तीसरे दिन भी निगुलसरी में मौजूद

    September 9, 2025

    Rampur Bushahr: बुशहर बी.एड. संस्थान का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत; अनामिका जोशी टॉपर

    August 17, 2025

    Rampur Bushahr: ज्यूरी सराहन लिंक रोड पर चरस बरामद, युवक गिरफ्तार

    January 1, 2026

    Shimla: बिजली बोर्ड कर्मचारियों के अधिकारों की बहाली को लेकर सीपीएम का शिमला में प्रदर्शन

    August 5, 2025

    Harayana : चैटिंग के झगड़े में प्रेमिका की हत्या ; आरोपी ने गला घोंट कर शव तालाब में फेंका

    May 13, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 9 6
    Users Today : 28
    Total Users : 128996
    Total views : 251914
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.