Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला
    • Mandi Farmer Fair: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों की जानकारी
    • Mandi Rojgar Mela 2026 : 160 युवाओं का चयन, 36,500 तक वेतन के ऑफर
    • Shimla Drug Case: पंजाब से नशा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 माह में 11 बड़े तस्कर दबोचे
    • दैनिक राशिफल 25 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
    • Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    • दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    चमियाना अस्पताल में खुलेगा एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर, 70+ वरिष्ठ नागरिकों को ओपीडी में विशेष सुविधा : सुक्खू

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चमियाना अस्पताल में एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर खोलने की घोषणा की। सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ करते हुए उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओपीडी में विशेष स्लॉट, रोबोटिक सर्जरी, आधुनिक मशीनें और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 21, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कमला नेहरू अस्पताल शिमला में पल्स पोलियाे अभियान का शुभारंभ करते सीएम सुक्खू। डीपीआर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि शिमला के चमियाना अस्पताल में जल्द ही एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां बच्चों के इलाज के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं और आधुनिक आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठा रही है, ताकि आम लोगों को बेहतर और सुलभ उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री रविवार को शिमला स्थित कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में राज्य स्तरीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ करने के अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक भी पिलाई। मुख्यमंत्री ने अभियान के सफल आयोजन के लिए चिकित्सकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों, एएनएम, पंचायती राज संस्थाओं, स्कूल शिक्षकों और प्रशासन की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के लिए ओपीडी परामर्श के लिए विशेष स्लॉट निर्धारित करने का निर्णय लिया है, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को लंबा इंतजार न करना पड़े और उन्हें सुविधाजनक उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है और शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के पोलियो-मुक्त दर्जे को बनाए रखना है। अभियान के तहत प्रदेशभर में 5,793 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के लगभग छह लाख बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए 11,706 टीकाकरण टीमें तैनात की गई हैं। 22 और 23 दिसंबर को मॉप-अप दिवस के दौरान घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों, प्रवासी परिवारों और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने केएनएच में मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक को सरकार द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। शिमला के चमियाना अस्पताल और कांगड़ा जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत एक ऐतिहासिक पहल है। साथ ही मेडिकल कॉलेज से लेकर सिविल अस्पतालों तक पुरानी मशीनों को बदला जा रहा है। प्रदेश में एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्स-रे मशीनें स्थापित करने के लिए करीब तीन हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, सचिव संदीप कदम, एनएचएम के प्रबंध निदेशक प्रदीप ठाकुर, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. गोपाल बेरी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बुशहर में ‘हिल ऑन व्हील्स’ की नई पहल: 15 किमी साइकिलिंग ट्रेक से दिया फिटनेस और नशा-मुक्ति का संदेश

    March 15, 2026

    रामपुर के खनेरी अस्पताल में मानवता की मिसाल: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की लंगर सेवा

    March 8, 2026

    हिमाचल में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, 90 दिन में 65,000 किशोरियों को मुफ्त टीका

    February 28, 2026

    Himachal : IGMC शिमला में 3 टेस्ला MRI मशीन शुरू, न्यूरोलॉजी व जटिल जांच अब आसान

    February 27, 2026

    बुशैहर अस्पताल में तीन दिवसीय समग्र शिक्षा मेडिकल कैंप का शुभारंभ

    February 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक: शिमला को नशा मुक्त बनाने पर जोर

    February 25, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में पीएनडीटी अधिनियम 1994 पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    February 11, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में 12वाँ निशुल्क आँखों का कैंप: 28 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक

    February 9, 2026

    Himachal : MCh न्यूरोसर्जन को ₹33,600 में जॉब ट्रेनी ऑफर, स्वास्थ्य नीति पर सवाल

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 2 1 8
    Users Today : 40
    Total Users : 101218
    Total views : 204965
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.