Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 16
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: आईजीएमसी में डॉक्टर पर मरीज से मारपीट का आरोप, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश

    आईजीएमसी अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मरीज से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया, वहीं प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 22, 2025Updated:December 22, 20251 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    आईजीएमसी शिमला

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में सोमवार को इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा मरीज से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, चौपाल क्षेत्र निवासी मरीज इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचा था। इसी दौरान डॉक्टर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज के साथ मारपीट की।

    घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल राव मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर स्थिति को शांत किया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और अस्पताल प्रबंधन से पूरे मामले को लेकर चर्चा की। अस्पताल प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि अर्जुन नामक मरीज की एंडोस्कोपी के बाद डॉक्टरों ने उसे आराम करने की सलाह दी थी। मरीज वार्ड में शिफ्ट हुआ, जहां खाली बेड देखकर वह वहां लेट गया। आरोप है कि इसी दौरान एक डॉक्टर वहां पहुंचे और आपत्तिजनक लहजे में मरीज से सवाल किया। मरीज की ओर से सम्मानजनक व्यवहार की मांग करने पर डॉक्टर ने हाथापाई कर दी। परिजनों ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से फोन पर बातचीत कर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    मरीज के साथ मारपीट की निष्पक्ष जांच करे सरकार 

    इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में मरीज के साथ हुई मारपीट की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच के आदेश देने की मांग की, साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

    #ARBtimes #DoctorPatient #HealthNews #HimachalNews #IGMCShimla #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleमनरेगा के नाम पर सिर्फ राजनीति, सुक्खू सरकार ने 5 महीने से नहीं दी अपने हिस्से की दिहाड़ी : जयराम
    Next Article Kinnaur: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने ग्राम पंचायत युला का दौरा कर 52 लाख के पंचायत भवन का किया लोकार्पण
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026
    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 7 6 3
    Users Today : 66
    Total Users : 126763
    Total views : 248060
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.