एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में मंगलवार को फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष शैक्षणिक सत्र 2025–27 के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु यह कार्यक्रम नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि कार्यालय अधीक्षक जेपी मेहता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया।
फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रशिक्षुओं ने नए विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में रंगारंग कार्यक्रम, रैंप वॉक, इंट्रोडक्शन एवं टैलेंट राउंड आयोजित किए गए, जिनके आधार पर अक्षिता को मिस फ्रेशर और कुलदीप को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। वहीं पल्लवी शर्मा को मिस फ्रेशर रनर-अप और राहुल ठाकुर को मिस्टर फ्रेशर रनर-अप घोषित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहाड़ी नाटी, किन्नौर नाटी एवं छौहारा नाटी की शानदार प्रस्तुतियों के साथ श्रिया मेहता, कुलभूषण एवं शिवानी कटोच की एकल प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन शिवानी कटोच, पूनमा और नरेश द्वारा किया गया।
इस अवसर पर द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं द्वारा सभी अतिथियों के लिए पारंपरिक धाम का आयोजन भी किया गया। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने शिक्षक वर्ग, छात्रों एवं कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में शिक्षक वर्ग से डॉ. राजेंद्र नेगी, वर्षा ठाकुर, राकेश ठाकुर, ललित कायथ, तपस्या शर्मा, सपना दीपक, किरण बाला शर्मा, नवनीत चौहान, नरेंद्र ठाकुर, हेमलता बिष्ट, पूर्ण चंद, हेमराज और तारा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
