Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड संस्थान नोगली में विश्व जल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
    • Rampur Bushahr: रामपुर में क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पैदल चलना हुआ खतरनाक: बढ़ते यातायात के बीच 3 ओवरहेड ब्रिज बनाने की तैयारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Mandi: मंडी की बल्हघाटी में तेंदुए का कहर: एक युवक की मौत, पांच गंभीर घायल, ग्रामीणों ने तेंदुआ मार गिराया

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 24, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अस्पताल में उपचाराधीन तेंदूए के हमले से घायल महिला

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी में तेंदुए के हमले से अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने एक के बाद एक तीन गांवों में लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है।

    तेंदूए के हमले से घायल के पास बैठी महिला और हाथ में हथियार लेकर सुरक्षा घेरा लगाकर खड़े युवक

    जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने सुबह करीब 7:15 बजे चंडयाल गांव में सबसे पहले ग्रामीणों पर हमला किया। इसके बाद वह भड़याल गांव पहुंचा, जहां उसने दोबारा लोगों को निशाना बनाया। इन दोनों गांवों में चार लोग घायल हो गए।

    करीब 7:45 बजे तेंदुआ मलवाणा गांव पहुंचा, जहां उसने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र भुंगु राम निवासी भ्यूली के रूप में हुई है। बलवीर सिंह मंडी शहर में रहते थे और इन दिनों बल्हघाटी क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के पास आए हुए थे।

    घायलों की पहचान साहिब सिंह पुत्र जोगी मलदार निवासी बिहार, दीनानाथ पुत्र बिक्रम निवासी भड़याल मंडी, चंपा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी मलवाणा, जनित पुत्र दीनानाथ निवासी भड़याल और रेखा देवी पत्नी दीनानाथ निवासी भड़याल के रूप में हुई है।

    घटना के बाद पूरे बल्हघाटी क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। अपनी सुरक्षा के लिए ग्रामीण डंडों और अन्य हथियारों के साथ सतर्क हो गए। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने दोबारा हमला करने की कोशिश की, जिस पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसे पीट-पीटकर मार गिराया।

    सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

    एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिवार को फौरी राहत दी जा रही है तथा घायलों के इलाज के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं डीसीएफ मंडी वासु डोगर ने कहा कि वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

    #Balhghati #BreakingNews #ForestDepartment #HimachalNews #hpnews #LeopardAttack #LeopardTerror #MandiDistrict #MandiNews #वन्यजीवआतंक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Palampur Suicide Case : प्राइवेट कॉलेज के क्लासरूम में छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 7 8 5
    Users Today : 16
    Total Users : 100785
    Total views : 204228
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.