Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur: आयुर्वेद केवल चिकित्सा नहीं, बल्कि जीवन जीने की समग्र प्राकृतिक शैली है: राजेश धर्माणी

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 25, 2025Updated:April 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    तलवाड़ा गांव में आत्रेय आयुर्वेद पीठ आयुर्वेद वेलनेस पंचकर्म रिजॉर्ट के शुभारंभ के दौरान संबोधित करते तकनीकी मंत्री

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक जीवनशैली के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं, ऐसे में आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ, संतुलित और प्राकृतिक जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है।

    राजेश धर्माणी आज जिला बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के अंतर्गत तलवाड़ा गांव स्थित व्यास विहार में आत्रेय आयुर्वेद पीठ आयुर्वेद वेलनेस पंचकर्म रिजॉर्ट के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि औषधीय पौधे न केवल शरीर को रोगमुक्त रखने में सहायक होते हैं, बल्कि मानसिक एवं आत्मिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केरल की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में विशुद्ध आयुर्वेद आधारित आवासीय पंचकर्म केंद्रों की स्थापना से स्वास्थ्य पर्यटन को नई दिशा मिल सकती है। ऐसे संस्थान रोगियों को बेहतर उपचार प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगे।

    इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने “शिवालिक क्षेत्र में औषधीय पौधे” नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। यह पुस्तक संस्थान की प्रमुख आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य नैंसी बन्याल द्वारा लिखी गई है, जिसमें शिवालिक क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले एवं कृषि के माध्यम से उगाए जा सकने वाले औषधीय पौधों का विस्तृत और वैज्ञानिक विवरण प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्रंथ शोधार्थियों, किसानों, आयुर्वेद चिकित्सकों और आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

    कार्यक्रम के दौरान राजेश धर्माणी ने संस्थान परिसर में तुलसी का पौधा भी रोपित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली महिला मंडल तलवाड़ा को 11 हजार रुपये तथा स्कूली बच्चों को 1100 रुपये देने की घोषणा भी की।

    इससे पूर्व संस्थान के संस्थापक धनी राम वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए बताया कि आत्रेय आयुर्वेद पीठ आयुर्वेद वेलनेस पंचकर्म रिजॉर्ट की परिकल्पना विशुद्ध आयुर्वेद सिद्धांतों पर आधारित है। यहां रोगियों को 24 घंटे चिकित्सकों की निगरानी में पारिवारिक वातावरण जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संस्थान में आवासीय पंचकर्म चिकित्सा, आयुर्वेदिक औषधियों द्वारा शमन चिकित्सा, योग, ध्यान तथा अन्य प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से रोगियों का उपचार किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि रोगियों के आवास हेतु परिसर में ऋषि-मुनियों की कुटिया की तर्ज पर विशेष मिट्टी के कुटीर निर्मित किए गए हैं, जो शांत वातावरण प्रदान करते हैं और रोगियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

    कार्यक्रम में संस्थान की प्रमुख आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य नैंसी बन्याल ने भी आयुर्वेद चिकित्सा की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। महिला मंडल एवं स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

    इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री की धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, ग्राम पंचायत तलवाड़ा के प्रधान धनी राम वर्मा, विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, महिला एवं युवक मंडलों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    #AtreyaAyurvedaPeeth #Ayurveda #AyurvedicTreatment #Bilaspur #Ghumarwin #HealthTourism #himachalpradesh #NaturalHealing #PanchkarmaResort #RajeshDharmani #WellnessTourism
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: विजेंद्र बने मिस्टर फ्रेशर, साक्षी मिस फ्रेशर; सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में नव आगंतुकों का भव्य स्वागत
    Next Article दैनिक राशिफल : Friday, December 26, 2025
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News : स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला नया व्यावसायिक अवसर, फोरलेन पर फूड वैन शुरू

    September 6, 2026

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Bilaspur News : ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 शिक्षा केंद्रों तक पहुंची, 12 हजार बच्चे लाभान्वित : राज्यपाल

    September 2, 2026

    Bilaspur News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक से लेकर बिजली-पानी के मामलाें का होगा निपटारा

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Bilaspur : नैना देवी मंदिर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बन रहे रैंप-लिफ्ट, 31 मार्च तक सुविधा

    September 1, 2026

    Bilaspur : आपदा राहत के 1500 करोड़ नहीं मिले, एक साल से हिमाचल कर रहा इंतजार : धर्माणी

    August 31, 2026

    Bilaspur: मुख्यमंत्री ने वन मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की घोषणा

    August 15, 2026

    AIIMS Bilaspur: हिमाचल में पहली सफल हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी, एम्स बिलासपुर ने बचाया मरीज का हाथ

    August 12, 2026

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: छत पर लोहे की रेलिंग में करंट उतरा, चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 4
    Users Today : 9
    Total Users : 122504
    Total views : 241293
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.