एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
बाल विकास परियोजना अधिकारी, रामपुर के अंतर्गत 5 आंगनबाड़ी केंद्रों सयाना गौरा, बरशील, खुन्ना, निचला डकोलड एवं खलटी खनाश में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं। इस बात की जानकारी देते हुए सीडीपीओ रामपुर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र सयाना गौरा, बरशील एवं खुन्ना के लिए संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र की पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र निचला डकोलड के लिए नगर परिषद रामपुर के वार्ड-7 से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र खलटी खनाश के लिए संबंधित पोषक क्षेत्र की पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी निर्धारित की गई है। रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 27 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे उपमंडलाधिकारी (ना०) रामपुर के कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।


