Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 16
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: सराज में भीषण आपदा: जयराम ठाकुर ने केंद्र से मदद मांगी, रोपवे सुविधा बहाली की मांग

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 2, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के बाढ़ प्रभावित कुकलाह और बगस्याड क्षेत्रों का दौरा किया और हालात को भयावह करार देते हुए इसे सराज में अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से एनडीआरएफ और वायुसेना के हेलिकॉप्टर भेजने का आग्रह किया, जिसे तुरंत स्वीकार कर राहत कार्य शुरू किए गए।

    तीन दिन से बिजली और संचार सेवा ठप

    जयराम ठाकुर ने बताया कि सराज क्षेत्र में बीते तीन दिनों से बिजली और संचार सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। जंजैहली तक की मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और थुनाग पहुंचना भी कठिन हो गया है। भारी भूस्खलन के कारण 20 किलोमीटर के दायरे में सड़कें नाममात्र बची हैं।

    लापता लोगों की तलाश तेज करने की मांग

    उन्होंने कहा कि पख़रैर पंचायत के डेज़ी से 11, थुनाग से 5 और पांडवशीला से 2 लोग लापता हैं। उन्होंने एनडीआरएफ कमांडेंट से मौके पर बात कर तलाशी अभियान को युद्धस्तर पर चलाने का निर्देश दिया है।

    250 से अधिक घर प्रभावित, पुल और सड़कें तबाह

    कई गांवों में घर, दुकानें और सार्वजनिक ढांचे पूरी तरह तबाह हो चुके हैं।

    • शरण गांव में 10 से 12 घर पूरी तरह ध्वस्त,

    • थुनाग क्षेत्र में 150 से अधिक घर गिरे,

    • 25 से अधिक छोटे-बड़े पुल टूट चुके हैं,

    • कई स्थानों पर लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलकर गुजरना पड़ रहा है।

    प्रशासन अब तक राहत सामग्री नहीं पहुंचा सका

    नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि अभी तक न तो प्रशासन ने फौरी राहत दी है और न ही राशन या टेंट उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने राहत राशि के वितरण और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने की मांग की है।

    रोपवे को 24 घंटे और रियायती दर पर बहाल करने की मांग

    कुकलाह और बाखली पुल टूटने के चलते इन क्षेत्रों के लिए रोपवे ही एकमात्र साधन रह गया है। जयराम ठाकुर ने रोपवे अधिकारियों से बात कर इसे 24 घंटे रियायती दर पर बहाल करने और स्थानीय लोगों को जरूरी सामान ले जाने की अनुमति देने की मांग की।

    स्थानीय लोगों की व्यथा

    सरोआ पंचायत के उपप्रधान देवेंद्र राणा ने बताया कि आपदा के दौरान एक छोटी सी खड्ड ने रौद्र रूप लेकर मंदिर की सराय, 9 परिवारों के घर, पुल, सड़कें और वाहन सब कुछ बहा दिया। अभी तक सिर्फ पटवारी मौके पर पहुंचा है, जबकि न कोई अधिकारी आया, न कोई राहत मिली।

    मुख्यमंत्री से की बात, सख्त निर्देश देने का आग्रह

    जयराम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात कर अधिकारियों को कड़े निर्देश देने की अपील की है, क्योंकि इस बार की आपदा ने सराज को अभूतपूर्व नुकसान पहुंचाया है।

    #NDRAF #कुकलाह_बाढ़ #जयरामठाकुर #बाखली #राहत_कार्य #रेस्क्यूऑपरेशन #वायुसेना #सराज_त्रासदी #हिमाचल_आपदा_राहत #हिमाचलआपदा
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे स्याठी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, 1.70 लाख की त्वरित राहत
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में 8 जुलाई को वनाधिकार अधिनियम पर कार्यशाला, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे अध्यक्षता
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 7 0 1
    Users Today : 4
    Total Users : 126701
    Total views : 247972
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.