Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे स्याठी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, 1.70 लाख की त्वरित राहत

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 2, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को मंडी जिला की धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लौंगणी पंचायत स्थित स्याठी गांव का दौरा किया और बादल फटने से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों का दुख साझा करते हुए उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में 61 लोग प्रभावित हुए हैं और कई घर, गौशालाएं तथा पशुधन क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को तत्काल राहत के रूप में 1.70 लाख रुपये, राशन, तिरपाल और अन्य जरूरी सामग्री दी गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त मकानों और गौशालाओं के पुनर्निर्माण के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाएगा और पशुधन नुकसान पर भी बढ़ा हुआ मुआवजा मिलेगा। जब प्रभावितों ने जमीन की मांग रखी तो मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि यदि सरकारी भूमि उपलब्ध होगी तो उन्हें दी जाएगी, अन्यथा वन भूमि संबंधी मामला केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंडी-कोटली सड़क के नुकसान का भी निरीक्षण किया और मीडिया से बातचीत में कहा कि मंडी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन से व्यापक तबाही हुई है। स्याठी गांव में 20 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 61 लोगों को समय रहते सुरक्षित राहत शिविरों में भेजा गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में आठ से दस बादल फटने की घटनाएं हुई हैं और जलवायु परिवर्तन इसके पीछे एक प्रमुख कारण हो सकता है। उन्होंने ऐसी घटनाओं के वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया।

    उन्होंने बताया कि मंडी जिले के थुनाग, जंजैहली और बगस्याड़ क्षेत्रों में भी भारी नुकसान हुआ है। राहत कार्यों में कर्मचारी लगातार जुटे हैं और बगस्याड़ क्षेत्र की सड़क बहाल कर दी गई है। अब तक मंडी जिले में 10 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 34 लोग लापता हैं।

    धर्मपुर के विधायक चंद्र शेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने त्वरित और संवेदनशील नेतृत्व का परिचय देते हुए 24 घंटे के भीतर मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का संबल बढ़ाया।

    इस अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ClimateChangeImpact #CloudburstTragedy #CMVisitsDharampur #DisasterManagement #HimachalFloodRelief #HimachalNews #MandiDisaster #SukhuReliefMission
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: एचपीयू में छात्र हितों की आवाज बुलंद: एसएफआई ने ईसी मेंबर्स को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article Mandi: सराज में भीषण आपदा: जयराम ठाकुर ने केंद्र से मदद मांगी, रोपवे सुविधा बहाली की मांग
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kinnaur: किन्नौर उपायुक्त कार्यालय में त्रैमासिक बैठक: जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर

    September 24, 2025

    Rampur Bushahr : वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में आनी और करसोग संयुक्त विजेता

    March 16, 2026

    दरकाली में देव परंपराओं के बीच लक्ष्मी नारायण शालनू देवता का जन्मदिन मनाया गया, दकनौल मेला आज से

    July 16, 2025

    Teamwork Propels David Jones‑Garcia to NBA Summer League Stardom

    March 10, 2022

    Himachal Toll News : 1 अप्रैल 2026 से हिमाचल में एंट्री महंगी, निजी वाहनों का शुल्क 70 से 130 रुपये बढ़ा

    February 20, 2026

    शिमला जिला: स्वामित्व योजना के तहत 2032 गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण सम्पन्न, 158 गांव शेष

    March 6, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 5 4 8
    Users Today : 35
    Total Users : 128548
    Total views : 251162
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.