Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Theft Case: गैस कटर से काटकर ले गए 70 लोहे के पोल, CCTV में कैद बोलेरो
    • Mandi Road Accident: शिकारी देवी मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; दो घायल
    • Rampur Bushahr: रामपुर-तकलेच रूट पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध सवारी ढो रहे 25 वाहनों के चालान
    • Sirmaur Murder Case: सिरमौर में महिला की हत्या कर शव जलाया, जंगल में मिली अधजली लाश
    • Himachal High Court : ज्वाइनिंग के बाद इस्तीफा देने पर वेटिंग लिस्ट से नहीं होगी नियुक्ति
    • दैनिक राशिफल 14 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur: बिलासपुर के 21 मेधावी विद्यार्थियों काे जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
    • Kullu: रीता मोड़ के समीप निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय निरमंड के नए परिसर का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kullu: कुल्लू में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, एनजीटी आदेशों की अनुपालना पर जोर

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 3, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कुल्लू में उपायुक्त तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बैठक का आयोजित

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को जिला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) से संबंधित मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा पारित आदेशों की अनुपालना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एनजीटी के निर्देशों के अनुसार ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2016 के तहत वैकल्पिक एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। जिला पर्यावरण समिति के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस कचरे के संग्रहण, प्रबंधन एवं वैज्ञानिक निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

    इस अवसर पर कसोल स्थित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) साइट के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही साडा (SADA) मणिकरण क्षेत्र में ठोस कचरे के संग्रहण एवं निस्तारण की वर्तमान स्थिति, कचरा डंपिंग हॉट स्पॉट्स पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिए उठाए गए कदमों तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की अनुपालना की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

    बैठक में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ठोस कचरे के नियमों के अनुरूप एवं वैज्ञानिक प्रबंधन हेतु उठाए जा रहे कदमों की जानकारी साझा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत बैठक में कुल्लू जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास खंडों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू) की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थलों पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने चिन्हित स्थलों को लेकर वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) तथा वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के अंतर्गत आवश्यक स्वीकृतियों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, एसडीएम निशांत ठाकुर, टीसीपी घनश्याम कुमार, डीपीओ दया राम ठाकुर सहित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #EnvironmentProtection #HimachalNews #Kullunews #NGT #PlasticWasteManagement #SolidWasteManagement #कुल्लू_समाचार #ठोस_अपशिष्ट_प्रबंधन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 2 3 1
    Users Today : 157
    Total Users : 108231
    Total views : 216285
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.