एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर
कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, मारुति नेक्सा डीलरशिप बिलासपुर द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 05 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए 19 जनवरी 2026 को उप-रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी में प्रातः 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास निर्धारित की गई है। 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 13,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
