Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla : चनोग पंचायत में 3.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत

शिमला की चनोग पंचायत में 3.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई। इन योजनाओं से सड़क, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनोग में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लगभग 3.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है और अंतिम छोर की पंचायतों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनका दायित्व है। मंत्री ने कहा कि चनोग पंचायत शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की अंतिम पंचायत है, इसलिए यहां बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करते हुए तीन महत्वपूर्ण सड़कों को चौड़ा व पक्का किया जा रहा है। इनमें कफलेड संपर्क सड़क पर 89 लाख रुपये, पोआबो से सुजाना सड़क पर 86 लाख रुपये तथा शाल से चनोग सड़क के पक्कीकरण व चौड़ीकरण पर 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि उद्घाटन की गई परियोजनाओं में पोआबो रेस्ट हाउस के निर्माण पर 39 लाख रुपये, प्राथमिक पाठशाला चनोग में दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण पर 8 लाख रुपये तथा कफलेड, सुजाना और बरोग में खेल मैदानों के निर्माण पर कुल 27 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

मंत्री ने कहा कि जुब्बड़हट्टी व आसपास का क्षेत्र नगदी फसलों के लिए जाना जाता है और यहां के किसान-बागवान प्राकृतिक खेती के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रहे हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि यदि किसी प्रकार के सुधार की आवश्यकता हो तो सुझाव दें, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि पोआबो रेस्ट हाउस को ईको टूरिज्म से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शालाघाट से शिमला तक प्रस्तावित फोरलेन परियोजना के सर्वे में बदलाव कर इसे धमून, खलग और जाठिया देवी के पास से ले जाने की जानकारी दी।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि पुरानी शालाघाट–शिमला सड़क राज्य राजमार्ग के तहत  लोनिवि को वापस सौंपी गई है, जिसके सुधार के लिए केंद्र सरकार से 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चनोग पंचायत में अब तक 6.10 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और लगभग 2 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

#HimachalNews #himachalpradesh #LocalDevelopment #localnews #RuralDevelopment #ShimlaNews #VikramadityaSingh #HimachalPolitics General / News #Shimla
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleदैनिक राशिफल 19 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
Next Article Himachal : युवा दरकिनार, रिटायर्ड मित्रों पर मेहरबान सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 3 7
Users Today : 21
Total Users : 113837
Total views : 226705
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.