Kullu: मुख्यमंत्री ने मनाली में 63.56 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के मनाली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और 63.56 करोड़ रुपये की 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नथाण-जाणा सड़क के उन्नयन कार्य का उद्घाटन किया, जिसकी लागत 10.69 करोड़ रुपये है। इसके अलावा मनाली-कनयाल सड़क के स्तरोन्नत कार्य (5.04 करोड़ रुपये) और NABARD के तहत बबेली-जिंदौड़ सड़क के मैटलिंग एवं टायरिंग कार्य (13.19 करोड़ रुपये) का भी उद्घाटन किया।

विकास के क्षेत्र में बिजली और पुल परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया। इसमें आईबैक्स चौक मनाली में 33/11 केवी GIS विद्युत सब-स्टेशन (13.52 करोड़ रुपये) और रांगडी में ब्यास नदी पर पुल निर्माण (15 करोड़ रुपये) शामिल हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने ब्यास नदी के बाएं तट पर रांगड़ी और बटाहर क्षेत्र के लिए भूस्खलन नियंत्रण उपाय (2.90 करोड़ रुपये), कलाथ में हॉट वाटर स्नान सुविधा (1 करोड़ रुपये) और जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बाशिंग, कुल्लू (2.22 करोड़ रुपये) का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा देंगी।

Leave a Comment